बिहार की रैली में बोले सीएम योगी- अब 'भारत तेरे टुकड़े' नहीं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का नारा गूंजता है

कैमूर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिहार के कैमूर के अलावा रोहतास में रैली की। रोहतास के विक्रमगंज पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब बिहार में राजद की सरकार था। गरीबों को राशन तो नहीं ही मिलता था। पशुओं का चारा भी गायब हो जाता था। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता पाकिस्तान की तारीफ कर रहे थे। क्या पाकिस्तान की तारीफ होनी चाहिए। हम कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसमें बाधक थे- कांग्रेस, राजद, भाकपा मामले। हमने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्‍त कर दिया है। हमने वादा किया था कि कश्‍मीर में पाक परस्‍त आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे। हमने तो कर दिया।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: CM Yogi Adityanath बोले - हम विकास की बात करते हैं, वो जाति की | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 up cm yogi aadityanath in kaimur

    वहीं सीएम योगी ने कहा कि अब पाकिस्तान समर्थित आतंकी भारत में नहीं घुस पाते और न ही जवानों पर हमला कर पाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू में अब भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले नारे अब नहीं गूंजते। अब सिर्फ एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा गूंजता है।

    वहीं कैमूर जिला में रैली के दौरान उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किये गए कामों को गिनाया तो साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद को समाप्त किया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने बिहार के मजदूरों को अपने साधन से यूपी से बिहार भेजा।

    कैमूर के रामगढ़ जिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकेले यूपी व बिहार अनाज बंडारण से पूरे देश के लोगों का पेट भर सकता है। वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश से पहले बिहार की क्या स्थिति थी। वह किसी से छिपी नहीं है। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। वहीं राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन एजेंडा कुछ नहीं था। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि गाय भैंस का चारा खानेवालों को जनता नकार देगी।

    bihar assembly election 2020 up cm yogi aadityanath in kaimur

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमलोग देश की बात करते हैं, वे लोग मजहब की बात करते हैं, जिनके कारण आतंकवाद व नक्सलवाद फैला था, उन्हें मिटाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने बिना भेदभाव का काम किया। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के गरीबों को मकान दिए। पीएम सात महीने से पूरा देश कोविड 19 से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने इसका बखूबी सामना किया है।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने बिहार की जनता से वादा किया था कि भगवान राम का मंदिर बनाएंगे, कर दिया न पूरा, अब तो कोई ये नहीं कह सकता कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना वादा पूरा नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार की सरकारों ने बिहार के गरीबों को मुफ्त राशन व गैस दिया है। हर गरीबों को रोजगार दिया है। बिहार के हित में एनडीए की सरकार कर रही है।

    इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि से राम के गढ़ रामगढ़ में आया हूं। त्रेता युग में इसी रामगढ़ को तपोस्थली के रूप में भगवान ने चुना था। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जयघोष व वंदे मातरम के साथ की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+