पूर्व सीएम मांझी ने कहा- नौकरी करना नीच काम है, यह काम किसी को नहीं करना चाहिए

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं और न ही विरोधियों पर पलटवार करने का मौका छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मंगलवार को दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए नौकरी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि युवा नौकरी मत करो, नौकरी करना नीच काम है। जो नौकरी देने की बात कहते हैं, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

bihar assembly election 2020 jitan ram manjhi statement on tejashwi yadav

उन्होंने कहा कि युवा खुद का कारोबार करें। युवाओं को नौकरी का लालच देना गलत बात है। यह उन्हें रास्ते से भटकाना है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के प्रत्याशी मदन सहनी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। मंच पर संबोधन के दौरान मांझी ने युवकों से नौकरी नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नौकरी करना बेहद नीच काम है, यह काम किसी को नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि 13 साल नौकरी की है, इसलिए मैं जानता हूं। यह पुरानी बात है। नौकरी की तरफ किसी भी सूरत में नहीं जाना चाहिए।

वहीं महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिये बिना कहा कि जो लोग नौकरी देने की लालच देते हैं वो गलत करते हैं। वो युवाओं को बरगला रहे हैं, युवाओं को भटकाने का काम कर रह हैं। मांझी ने सभी में मौजूद लोगों को सलाह देते हुए कहा कि हम आप लोगों को वास्तविक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, आप लोगों को नौकरी के बदले अपना छोटा-छोटा काम करना चाहिए। छोटा-मोटा उद्योग लगाना चाहिए। नौकरी तो किसी हाल में नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+