VIDEO: क्षेत्र में जाने पर राजद विधायक का हुआ भारी विरोध, लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में वोटरों को लुभाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार कई हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई जगह नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला छपरा के नैनी गांव है, जहां मंगलवार से सोशल मीडिया साइट्‌स पर स्थानीय भाजपा विधायक और प्रत्याशी डॉ. सीएन गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    VIDEO: क्षेत्र में जाने पर राजद विधायक का हुआ भारी विरोध, लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
    bihar assembly election 2020 chapra mla cn gupta people did protest against him

    दरअसल, विधायक टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में वोट मांगने के लिए नैनी गांव गए थे। विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीण गुस्से में आकर उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। एक व्यक्ति ने तो विधायक के खिलाफ लिखे तख्ती को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया।

    स्थानीय वोटर्स इस बात को लेकर गुस्से में थे कि पूरे 5 साल में उन्होंने कभी इस गांव में आना जरूरी नहीं समझा, न ही किसी काम में कोई इंट्रेस्ट दिखाया। लोगों ने योजनाओं में अनियमितता की शिकायत करते हुए विधायक पर इसकी अनदेखी का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि इनके कार्यालय में चापलूसों की ही पूछ है। बाकी किसी को ये लोग नहीं समझते।

    विधायक और उनके साथ आए लोग चुपचाप लोगों की बात सुनकर किसी तरह समझाने बुझाने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+