बिहारः तीसरे चरण के चुनाव में नीतीश कुमार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत दांव पर
पटना। बिहार में तीसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कराया जा रहा है। अंतिम चरण के चुनाव में बिहार में 1200 से भी अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें कई नामचीन चेहरे भी शामिल हैं। अंतिम चरण के चुनाव में जहां नीतीश कुमार की कैबिनेट के 11 मंत्री चुनावी मैदान में है।nअंतिम चरण के चुनाव में जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की भी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।
Recommended Video

पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव इस बार मधेपुरा सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार उनकी पार्टी बिहार में न तो एनडीए और ना ही महागठबंधन का हिस्सा है।bअंतिम चरण के चुनाव में सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर मुकेश सहनी की भी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। बिहार में एनडीए के घटक दल बने विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसके अलावा नीतीश कुमार की सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव, राजद के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री और मुजफ्फरपुर से विधायक सुरेश शर्मा के अलावा खुर्शीद अहमद रमेश ऋषि देव, नरेंद्र नारायण यादव, विनोद नारायण झा, प्रमोद कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी कृष्ण कुमार ऋषि, बीमा भारती, लक्ष्मेश्वर राय शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आज तीसरे और अंतिम चरण के तहत उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे तीसरे चरण के इस चुनाव को सियासी समीकरण के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के साथ सभी इन 78 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications