बिहार: इस भयावह वीडियो में देखिए कैसे पुल के साथ-साथ 3 लोग भी बह गए
पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है और अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ से बिहार के कई हिस्सों में जल भराव से भारी नुकसान हुआ है और इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में दिख रहा है कि एक पुल के टूटने से तीन लोग बहकर चले गए।

Recommended Video

यह वीडियो बिहार के अररिया का है जहां एक नदी के ऊपर बने पुल के दोनों तरफ कई लोग खड़े हैं। इस ढाई मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि पानी के तेज बहाव से पुल नीचे से धीरे-धीरे टूट रहा है और उसके ऊपर खड़े लोग अपने परिवार के साथ इधर-उधर रहा है।
उसी दौरान एक आदमी, एक महिला और एक बच्ची भी इस पुल को पार करने की कोशिश करते हैं लेकिन किनारे तक आते-आते पुल पर बने सड़क के ढहने से सड़क के साथ-साथ ये तीनों भी नीचे बाढ़ के तेज बहाव में बह जाते हैं।
यह वीडियो बहुत भयावह है, तीन जनों के बहने के बाद पूल पर खड़े लोग इस दुखद घटना को सिर्फ देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाते हैं। बिहार में हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ से हालत खराब है। इस कहर ने अब तक करीब 100 लोगों की जान और लाखों लोगों को बेघर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications