भोजपुरी सिंगर की पत्नी का दूसरे मर्द से था अवैध संबंध, सास को दी दर्दनाक मौत

पटना। बहू के गैर मर्दों से अवैध संबंध का विरोध करना और अपने बेटे की जमानत कराना एक मां को इतना महंगा पड़ा कि उसने उसकी कभी कल्पना भी नहीं की होगी। बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बूढ़ी सास को मौत के घाट उतार दिया और इस मौत को एक हादसा बताते हुए अपने ससुर के पास पहुंची। लेकिन पूरे परिवार वालों को सास की इस तरह मौत गले से नहीं उतर रही थी। इसी बीच 3 साल के बच्चे ने अपनी मां की करतूत सुनाते हुए कहा कि मम्मी ने ही दादी को दो लोगों के साथ मिलकर मारा है जिसके बाद घर वाले उग्र हो गए और बहू के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुई महिला दीपिका, भोजपुरी गायक मिट्ठू मार्शल की पत्नी है।

भोजपुरी सिंगर की पत्नी का दूसरे मर्द से था अवैध संबंध, सास को दी दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया का है जहां के रहने वाले भोजपुरी गायक मिट्ठू मार्शल की पत्नी दीपिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 50 वर्षीय सास सुजाता देवी को ईटों और टॉर्च से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। दीपिका ने अपने ससुर को बताया कि सीढ़ियों से गिरने के चलते उसकी सास की मौत हो गई। लेकिन उसके 3 साल के बेटे ने अपनी आंखों से मां की करतूत देखी थी और परिवार वालों के सामने इसे बता दिया जिसके बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए और दीपिका की पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में दीपिका को गिरफ्तार कर लिया तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भोजपुरी गायक की पत्नी दीपिका का किसी अन्य मर्द के साथ अवैध संबंध चल रहा था इसी का विरोध उसकी मां हमेशा से करती आ रही थी। इसी दौरान दीपिका का पति और भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल के बडे भाई गुड्डू झा को शराब पीने के आरोप मे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उसकी मां उसकी जमानत कराना चाहती थी। लेकिन दीपिका अपने पति की जमानत का विरोध करती थी। इसी कारण विवाद बढ़ा और देर रात उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान उसके घर से वह ईंट भी बरामद किया गया है जिससे पीट-पीटकर उसने बूढ़ी सास की दर्दनाक हत्या की थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हुई दीपिका से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+