Akshara Singh: पटना पुलिस ने अक्षरा सिंह को किया फरार घोषित, घर के बाहर चिपकाया पोस्टर

पटना पुलिस ने अक्षरा सिंह को किया फरार घोषित, घर के बाहर चिपकाया पोस्टर

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं, जो आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती है। अक्षरा सिंह (Akshra Singh) को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, पटना पुलिस (Patna Police) ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) को फरार घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, पटना पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर उनके फरार होने के पोस्टर भी चिपकाए हैं। जानिए क्या वो विवाद, जिसके चलते पटना पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई?

Recommended Video

    Actress Akshara Singh की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर Police ने चिपकाया फरारी पोस्टर | वनइंडिया हिंदी*News
    2021 का है यह मामला

    2021 का है यह मामला

    दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जब बाहुबली मुन्ना शुक्ला कोरोना नियमों तोड़ डांस पार्टी और पार्टी का आयोजन किया था। बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने यहां यह पार्टी रात भर चली थी और इस पार्टी का हिस्सा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बनीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुन्ना शुक्ला की पार्टी में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी और फायरिंग भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल था और वो कानूनी पचड़े में फंस गई थीं।

    तभी से फरार चल रही है अक्षरा सिंह

    तभी से फरार चल रही है अक्षरा सिंह

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही थीं। वहीं, अब दो महीने पहले पटना पुलिस ने कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब फरारी का नोटिस निकाला गया है। खबर के मुताबिक, लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना स्थित घर पर फरारी का पोस्टर चिपका दिए हैं। फरारी के इन पोस्टरों में अक्षरा सिंह के फरार होने का जिक्र है।

    अक्षरा सिंह ने दिया था डांस परफॉर्मेंस

    अक्षरा सिंह ने दिया था डांस परफॉर्मेंस

    बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पार्टी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना डांस परफॉर्मेंस दिया था। लेकिन, कोरोना काल में अक्षरा सिंह को अपना डांस परफॉर्मेंस देना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उनका नाम एफआईआर में सामने आया। हालांकि, इस बात की खबर अक्षरा सिंह और उनके वकील को नहीं है। खबर के मुताबिक, अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार ने कहा है कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

    मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी

    मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी

    अक्षरा के वकील अमरेंद्र कुमार की मानें तो उन्हें अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरारी का पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचारों से मिली है। जिसके बारे में पता किया जाएगा। कहा कि अक्षरा सिंह का भारत के संविधान व कानून में पूरी आस्था है। इसके तहत उन्होंने केस के संदर्भ में एंटी सिपेटरी बेल के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है। उनके इस आवेदन पर आगामी 17 नवंबर को सुनवाई होनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+