पड़ोसी से थे पत्नी के अवैध संबंध, पति को हुई जानकारी तो उठाया ख़ौफ़नाक क़दम, जानिए मामला
Bhojpur Breaking News: बिहार के भोजपुर ज़िले से 'पति, पत्नी और वो' जैसा मामला सामने आया है। जहां पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। 10 जून को बिस्किट कारोबारी की हत्या हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया है। बिहिया थाना क्षेत्र के राजा बाज़ार ( 8 नंबर वार्ड) में शादीशुदा महिला से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या हुई थी।
शादीशुदा महिला का पड़ोस के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पति को हुई। जिसके बाद उसने पत्नी के आशिक को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। आरोपी डेढ़ लाख रुपये में प्रोफेशनल शूटर्स को हायर किया। 10 जून को बैकरी दुकानदार मनोहर (मिंची) के पास बदमाश केक लेने के बहाने पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनोहर की हत्या उसके पड़ोसी लाल बाबू ने करवाई थी। लाल बाबू की पत्नी दर्ज़ी थी, इसलिए काम के सिलसिले में वह पड़ोसी के यहा आना जाना लगा रहता था। घरेलू संबंध होने की वजह से इस बात से किसी को ऐतराज़ भी नहीं था।
मनोहर (मृतक) नया मकान बनवा रहा था, इस बहाने वह लाल बाबू की पत्नी को अक्सर साथ ले जाता था। कई घंटों तक दोनों नये मकान पर वक्त बिताते थे। आरोपी लाल बाबू ने कबूल किया कि दोनों के अवैध संबंध की वजह से मनोहर की हत्या करवाने का क़सम खाया था। इसलिए प्रोफेशनल को हायर कर हत्या करवा दी।
डेढ़ लाख रुपये में लाल बाबू ने बैंगलोर से प्रोफेशनल किलर को भोजपुर बुलाया। पहले 80 हज़ार रुपये दिया। बदमाशों का प्लान था कि दो लोग मर्डर की प्लानिंग करेंगे। एक लाइनर और एक हत्या की वारदात को अंजाम देगा। मर्डर की प्लानिंग के बाद, 10 जून की रात हथियारों के साथ 3 बदमाश मनोहर के घर पहुंचे। उस समय मनोहर अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था।
मकान में दाखिल होने के बाद बदमाशों ने केक मांगा, वहीं पूजा (मनोहर की पत्नी) खाना की थाली रखने अंदर गई। इतने ही देर में बदमाशों ने मनोहर की गोली मारकर हत्या कर दी। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या के दो सुराग पहले मिले थे। वहीं तकनीकी, CCTV और अन्य साधनों के ज़रिए मदद ली गई।
मृतक के परिजनों ने जैसा हुलिया बताया उसके मुताबिक तफ्तीश की गई। हत्या मामले में कुल सात लोग शामिल हैं। इस सुपारी किलिंग में एक अभियुक्त लाल बाबू प्रसाद, चार शूटर और एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया, 1 देसी कट्टा, 3 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। हत्या मामले में शामिल सातवें आरोपी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications