बिहारः भोजपुर में देर रात जदयू कार्यकर्ता की घर में घुसकर हत्या, लोगों ने की आगजनी

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के लौहार श्रीपाल गांव में बुधवार की देर रात जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस अपराधी धर्मपाल राम के घर में घुसे और सिर में गोली मार दी। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के चलते इलाके में सनसनी फैली हुई है।

bhojpur murder of jdu worker in late night

लौहर श्रीपाल गांव निवासी दुखित राम के 46 वर्षीय पुत्र धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बुधवार की देर रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी घर में घुसे और उनके सिर में गोली मार दी। वहीं बड़हरा विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि धर्मपाल काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। इसके चलते लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता थी। उन्होंने मांग की हत्या की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए।

बता दें कि हत्या के विरोध में लगातार चार घंटे तक आरा-बड़हरा मार्ग जाम कर दिया गया था। हत्या से आक्रोशित लोगों ने आगजनी और प्रदर्शन की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और परिजनों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+