भोजपुरः शौच के लिए जा रही नाबालिग लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने गैंगरेप की घटना को छेड़खानी बता दिया।

Bhojpur misdeed with minor girl after kidnapping

इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाना पहुंचे शाहपुर विधानसभा के राजद विधायक राहुल तिवारी की शाहपुर के प्रशिक्षु डीएसपी से बहस भी हो गई। बताया जाता हैं कि शाहपुर के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी करीब 11 बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है गांव के ही दो स्कूटर पर सवार लड़कों ने उसे अगवा कर लिया।

इसके बाद लड़की को खेत में लग गए। इस दौरान अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए। सभी ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। जैसे-तैसे कर बाद में लड़की जब घर पहुंची, तब उसने स्‍वजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

हालांकि, सूचना दिए जाने के बावजूद जब पुलिस गांव नहीं पहुंची तब स्वजन उसे लेकर खुद थाने गए। घटना की जानकारी मिलने पर शाहपुर के आरजेडी विधायक राहुल तिवारी शाहपुर थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई।

उन्होंने जगदीशपुर की एसडीएम सीमा कुमारी व एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन से घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात विधायक ने पीड़िता के घर पहुंचकर मुलाकात की। वहीं गैंगरेप की घटना को लेकर विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि यह घटना समाज के लिए काफी चिंताजनक है। इसमें शाहपुर पुलिस की कार्यशैली भी असंवेदनशील रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+