भोजपुरः बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को मार दी गोली, मचा हड़कंप

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ललकारते हुए अपराधिक घटना को अंजाम दिया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवालिया और पिरौटा गांव के बीच बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को गोली मार दी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना को लेकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

bhojpur goons did firing on three boy one died

मृतक युवक की पहचान रामबाबू रजक के पुत्र रंजीत कुमार रजक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मुन्ना कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों टाउन थाना क्षेत्र के बलबतरा मोहल्ले के रहने वाले हैं। घायल मुन्ना ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे।

वहीं गुरुवार की अहले सुबह अपने दोनों दोस्तों के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तीनों को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रंजीत कुमार रजक को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायल मुन्ना ने बताया कि गोली मारने के बाद बदमाशों ने कहा कि गलत आदमी को हमलोगों ने गोली मार दी है। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार रावत और स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+