Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कही ये बड़ी बात

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से नवाज़े जाने के बाद से सियासी पारा चढ़ गया। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाज़ना मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। वहीं अब इस मामले में सियासत भी तेज़ हो गई है।

बिहार AIMIM के अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भी इस मामले पर ज़ुबानी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों सदन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से पटना का डाकबंगला चौराहे का नाम रखने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव का किसी ने भी समर्थन नहीं किया। इसे मंज़ूर नहीं किया गया।

Bharat Ratna to Karpoori Thakur, AIMIM Bihar State President Akhtarul Iman said this big thing

अख़्तरुल इमान ने कहा कि ये सारी चीज़े सियासी फ़ायदा लेने के लिए हो रही हैं। लोकसभा चुनाव करीब आते ही केंद्र की भाजपा सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से नवाज़ दिया। अभी सभी नेता फ़ैसले का स्वागत कर रहे हैं। लेकिन मेरे प्रस्ताव पर ख़ामोशी छाई हुई थी। ये सारी चीज़े सियासी माइलेज लेने के लिए हो रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी अख्तरुल ईमान ने जमकर ज़ुबानी हमला बोला, उन्होंने नीतीश कुमार भरोसे के लायक नहीं है। उनके साथ रहने वाले लोगों को यह समझना और सोचना चाहिए कि कछुआ के सिर पर सवार होकर नदी पार नहीं हो सकती है।

अख्तरुल ईमान ने सीएम नीतीश को निशाने पर तो लिया ही, वही राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला बोला। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि असम में, या फिर सीमांचल में राहुल गांधी मुस्लिम बहुल्य इलाकों में यात्रा कर रहे हैं, अल्पसंख्यक क्षेत्रों से ही उन्होंने चुनाव भी जीता। राहुल गांधी सामाजिक ज्ञान मामले में परिपक्व नहीं हैं, यही वजह है कि देश के विभिन्न प्रदेशों घूम कर सामाजिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+