Bhagalpur Lok Sabha Seat: अभिनेत्री नेहा शर्मा के चुनाव लड़ने की पिता ने दिया जवाब, अगर पार्टी सिंबल दी तो...
Bhagalpur Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस के खाते में 9 सीटे आई हैं, इसके तहत भागलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ही चुनावी ताल ठोकेंगे।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि भागलपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस से भागलपुर विधायक अजीत शर्मा की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा लोकसभा चुनाव में दांव आज़मा सकती हैं। हालांकि सियासी चर्चाओं पर विधायक अजीत शर्मा ने विराम लगा दिया है।

लोकसभा चुनाव में नेहा शर्मा के दांव पर अजीत शर्मा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सिंबल देती है तो वह (अजीत शर्मा) खुद चुनावी मैदान में दांव आज़माएंगे। हालांकि अभी कांग्रेस ने अभी भागलपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। अजीत शर्मा के बयान के साथ ही यह चर्चा ख़त्म हो गई है कि बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा चुनावी दांव खेलेंगी।
आपको बता दें कि भागलपुर लोकसभा सीट पर पहली बार 1957 में पहली बार इस सीट पर चुनावी मैदान में कांग्रेस ने बाज़ी मारी थी। 1957 से लगातार 1984 तक (1977 के चुनाव को छोड़कर) कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहराते रहे। पूर्व सीएम रह चुके स्व. भागवत झा 5 बार यहां से सांसद चुने गए।
1977 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी रामजी सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भागवत झा को सियासी मात दी थी। 1989 भागलपुर दंगा के बाद कांग्रेस का वर्चस्व ना के बराबर हो गया और इसके बाद से एक भी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम नहीं लहरा सके। अब देखना यह होगा कि इस बार क्या कांग्रेस का परचम लहराता है, या फिर एनडीए ही जीत दर्ज करती है।












Click it and Unblock the Notifications