भागलपुरः सुबह-सुबह बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट लिया एक करोड़ का सोना

Loot In Bhagalpur भागलपुर। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ दल बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था होने का दावा कर रहा है। वहीं बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के स्मार्ट सिटी भागलपुर का है, जहां शनिवार की सुबह-सुबह बाइकसवार चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंकर एक किलो 850 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। ज्वेलरी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी संस्थान के कैरिंग एजेंट पटना के रहने वाले अभिषेक कुमार कोलकाता से सोने की ज्वेलरी लेकर कोलकाता से लौट रहे थे।

Bhagalpur goons did loot of 3 crore gold from shop

अभिषेक के साथ शहर के विक्रमशीला निवासी बाबू साहब सिंह भी थे। शनिवार की सुबह दोनों सुपर एक्सप्रेस से उरते और स्कूटी से शहर के विशाल स्वर्णिका ज्वेलर्स की तरफ आ रहे थे। दोनों डीएन सिंह रोड स्थित तनिष्क शोरूम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से अपाचे बाइक पर चार बदमाश आए। जबतक दोनों कुछ समझ पाते बाइकसवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद एक बदमाश ने असलहा अभिषेक में सटा दिया और उसके पास रखे सोने की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

फिर अभिषेक ने लूट की जानकारी विशाल ज्वेलर के मालिक विशाल को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे विशाल ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को लेकर कोतवाली थाने लेकर आई। लूट की घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया सहित वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में 9 दिसंबर को दरभंगा जिले में नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ का सोना लूट लिया था। लूट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी।

लूट के बाद दरभंगा की पुलिस ने दरभंगा जिला के बाद दस अपराधियों की लिस्ट जारी की थी। मामले में पुलिस ने अभी तक लूट के सोने में से कुछ हिस्सा ही बरामद किया है। वहीं मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर के पास मौजूद मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ का सोना लूट लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+