Bhagalpur Bridge Collapse: सीएम नीतीश ने कांस्ट्रक्शन फर्म को लगाई कड़ी फटकार, बोले- होगा सख्त एक्शन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का निर्माण कर रही फर्म को कड़ी फटकार लगाई है। कंपनी ने कहा है कि निर्माणाधीन पुल अब तक दो बार गिर चुका है।

Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल एक बार फिर ढह गया। ये दूसरा मौका था पर जब पुल ढहने की घटना सामने आई। सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर पुल का निर्माण करने वाली कंपनी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कंपनी की जमकर खिंचाई की और कहा कि पुल के निर्माण में जिम्मेदारी के काम नहीं किया गया।
पिछले हफ्ते रविवार (4 जून) की शाम को बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना सामने आई। घटना की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुईं। जिसमें पुल को ढहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के निर्माण का जिम्मा एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। चार जून (रविवार) को शाम करी 6 बजे ये पुल दो हिस्सों में ढह गया। पहली बार जब पुल गिरा तो 1717 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया था।
दूसरी बार पुल ढहने की घटना के चांज के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाय। मामले सीएम ने जल्द ही पुल निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने कहा कि लगता है कि पुल का निर्माण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। फर्म का जिम्मेदारी से नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications