बिहारः तीन बच्चों की मां को पहले घर से घसीटा फिर फाड़े कपड़े और भीड़ के बीच दबंगों ने की हैवानियत
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने महिला के साथ बदसलूकी की। दबंगों ने महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर पहले उसको खंभे से बांध दिया। फिर महिला की जमकर पिटाई की और कपड़े फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद भी दबंगों का मन नहीं भरा तो एक ग्रिल मिस्त्री से पुलिस की मौजूदगी में जबरदस्ती महिला के मांग में सिंदूर भरवा दिया।

महिला के साथ दबंगों ने की बदसलूकी
प्राप्त जानकारी के मुताबकि महिला दंबगों के डर से गांव छोड़कर मौसी के घर मोतिहारी चली गई। महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़ित महिला का पति बाहर रहकर काम करता है। हैरान कर देने वाली घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर मुफ्फसिल पुलिस महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

किसी काम के लिए मिस्त्री को घर पर बुलाया था
थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर चरगाहा निवासी विश्वनाथ यादव, सरोज ठाकुर, अर्जुन पटेल, मंटू पटेल व जितेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि बीते 8 जून को वह अपने घर पर खिड़की की माफी के लिए एक मिस्त्री को घर पर बुलाई थी।

आरोपितों ने महिला के साथ की हैवानियत
इसी दौरान आरोपित आए और पकड़कर घसीटते हुए उसे घर से बाहर ले गए। फिर गलत आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और एक मंदिर के पिलर से बांध दिया। इसके बाद उसकी लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे। महिला ने बताया कि दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वह अर्धनग्र हो गई। फिर आरोपितों ने जबरदस्ती मिस्त्री से उसके मांग में सिंदूर भरवा दिया। घर में लूटपाट भी की।

आरोपितों के डर से महिला मौसी के घर चली गई
आरोपितों की डर के कारण वह भाग कर अपनी मौसी के घर मोतिहारी चली गई। घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद वह थाने में आई। तब पुलिस ने 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं घटना में नामजद एक आरोपी जितेंद्र यादव ने बताया कि उसपर गलत तरह से केस दर्ज किया गया है जबकि वह वीडियो में कहीं नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उसने बताया कि महिला का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और लोगों ने दोनों को घर से रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद कालीबाग के रहनेवाले युवक की पत्नी व मां ने मौके पर पहुंच कर पिटाई की और साथ ही गांव के कुछ लोगों ने भी युवक व महिला की बांध कर पिटाई कर दी। जिसके बाद गांववालों ने जबरन दोनों की शादी करा दी।












Click it and Unblock the Notifications