बेतियाः पहले किया अपहरण फिर 5 घंटे के भीतर ही बदमाशों ने नाबालिग लड़के की कर दी हत्या
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपहरण करने के बाद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के बेटे को पांच घंटे बाद ही निर्मम तरीके से उसकी गला काटकर हत्या कर दी और शव को बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित पानी भरे मैदान में फेंक दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यवसायी के 17 साल के पुत्र का कालीबाग ओपी क्षेत्र से अपहरण हुआ था। पुलिस इस मामले की जब तक छानबीन कर पाती उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के बाद एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। व्यवसायी पुत्र की निर्मम हत्या को लेकर लोगो में खासा आक्रोश है।
वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के हमाम पर मोहल्ले का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने उत्पाद विभाग के एक कर्मचारी को गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।
मारपीट और गोलीबारी की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया है। घायल की पहचान उत्पाद विभाग के कर्मचारी शिव शंकर ठाकुर के रूप में की गई है, जो आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications