Viral Video: कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी, परिवार वालों को दी सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की धमकी

3 साल से कोचिंग में पढ़ रही थी, इसी दौरान शिक्षक से नजदीकियां बढ़ी और युवती ने भागकर शादी रचा ली। अब उसने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसके पति या पति के घर वालों को कुछ भी हुआ तो सभी लोगों को कोर्ट तक घसी़टूंगी।

bettiah coching girl anjali viral video

Viral Video: बिहार में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं, कहीं प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए लुटेरा बन रहा है, तो कही 3 बच्चों का पिता प्रेमिका के साथ भाग कर शादी कर रहा है। अब बेतिया ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की खुद की मर्ज़ी से घर छोड़ने की बात कह रही है। वीडियो में वह बताती हुई नज़र आ रही है कि 12 दिसंबर 2022 को वह अपने घर को छोड़कर चली गई थी। 2 बज के वक्त वह बेतिया पहुंची और अपने प्रेमी के पास कॉल कर बोली की मैं घर छोड़ दी हूं, आप नहीं आएंगे तो मैं अपनी जान दे दूंगी।

युवती ने परिवार वालों पर लगाए गंभीर आरोप

युवती ने परिवार वालों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी घबराया हुआ उसके पास पहुंचा और दोनों ने शादी रचा ली। वहीं वीडियो में युवती आरोप लगाते हुए नज़र आ रही है कि परिवार वाले उसके पति की हत्या कर सकते हैं। मुझे परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं युवती ने कहा कि मेरे पति के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है, उसने कहा कि अगर मेरे पति और उसके परिजनों को थोड़ी सी भी खरोंच आई तो अपने परिवार वाले (माता, पिता और मामा) के खिलाफ FIR दर्ज करवाऊंगी। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाऊंगी।

Recommended Video

    कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी
    कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी

    कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी

    अंजली वीडियो में खुद तो ज़िद्दी बताते हुए कह रही है कि मैं जानती हूं कि मेरे इस क़दम को उठाने के बाद मेरे घर वाले झूठा मुकदमा दर्ज करवाएंगे। मेरे घर वालों की तरफ दर्ज करवाया गया मुकदमा पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद होगा । वहीं युवती ने अपने जिला के DM और SP के साथ सिरिसिया ओपी थाना अध्यक्ष से फरियाद करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता अगर FIR दर्ज करवाते हैं तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। युवती ने कहा कि मैं अपनी के साथ बहुत खुश हूं। मेरी इस शादी से नाराज गांव के लोग मेरे माता-पिता के साथ मिलकर, मेरे पति और उनके परिवार वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे या FIR दर्ज करवाने की कोशिश करेंगे। उन लोगों को भी कोर्ट कचहरी में घसीटूंगी।

    सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती

    सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती

    बेतिया में सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अंजली ने अपने कोचिंग के टीचर के साथ भागकर शादी रचा ली है। करीब तीन साल से वह मिश्रौली चौक के ब्रिलिएंट कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी कोचिंग के टीचर चंदन से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और 12 दिसंबर को भागकर उसने शादी रचा ली। युवती ने खुद की उम्र 21 साल बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसके घर वाले उनकी हत्या करवा सकते हैं। परिवार द्वारा मामले में कार्रवाई करवाने के बाद युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

    ये भी पढ़ें: Pathaan Movie Controversy ने बढ़ाई अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, लगे ये गंभीर आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+