बेतियाः ऑटो और कैश वैन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के सिरकहिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दरअसल, ऑटोरिक्शा और कैश वैन की आपस में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में टेम्पू के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार एक बच्ची और दो बच्चे समेत ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई।

betiah road accident 4 people died

वहीं हादसे के बाद कैश वैन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चों के माता-पिता भी घायल हुए हैं। सभी लोग बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबाड़ी महुआ गांव के रहने वाले हैं। ये लोग लौरिया से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौतरवा से लौट रही कैशवैन से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रायबाड़ी महुआवा के रवि श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान ये हादसा हो गया। मृतक ऑटो चालक की पहचान दीपक शर्मा के रूप में की गई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने एनएच 727 को जाम कर दिया और कैशवैन चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाया।

इसके अलावा बता दें कि बिहार के जमुई जिले में अपराधियों ने मुखिया के पति को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जमुई जिले के चंद्रदीप के भलुआना गांव की है। अपराधियों ने कोदवरिया की मुखिया पारो देवी के पति राजेश उर्फ गुज्जर यादव को निशाना बनाते हुए उन पर फायरिंग की और गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक निर्माण कार्य देखने के लिए भलुआना जा रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+