Begusarai News: 4 साल पहले हुई थी शादी, पति से होती थी नोकझोंक, अब महिला ने कर ली ज़िंदगी ख़त्म

Begusarai News Today: बिहार के बेगूसराय ज़िले से आत्महत्या का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय युवती ने पति से नोकझोंक पर अपनी ज़िंदगी को मौत के हवाले कर दिया। वहीं लड़की पक्ष का आरोप है कि उनकी बच्ची की दहेज़ प्रताड़ना की वजह से हत्या कर दी गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदपुर गांव का यह पूरा मामला है। जहां आपसी कलह में महिला ने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। शादी शुदा महिला ने अपने गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर ज़िंदगी ख़त्म कर ली। मृतका की पहचान जगदरपुर के रहने वाले महतो की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है।

Begusarai News Married 4 years ago lady argue with husband now woman ended her life bihar news

Recommended Video

    Begusarai News: 4 साल पहले हुई थी शादी, पति से होती थी नोकझोंक, अब महिला ने कर ली ज़िंदगी ख़त्म

    स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्योति कुमारी की 14 दिसंबर 2020 को हिंदू रीति रिवाज के साथ अजीत महतो से शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चलता आ रहा था। पत्नी और पत्नी के बीच विवाद को लेकर कई बार सामाजिक स्तर से पंचायत भी हुई थी।

    समाजिक स्तर पंचायत तो हुई लेकिन इसका कोई ख़ास असर नहीं हुआ। आखिरकार तंग आकर ज्योति ने बुधवार के दिन गले में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह अपने पीछे ढाई साल की बच्ची छोड़ गई है। ज्योति कुमारी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित और दहेज नहीं नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है।

    फिलहाल वीरपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई कर इंसाफ दिलाएं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+