Begusarai News: 16 सितंबर को बड़ी बलिया में पीर हजरत सय्यद शाह अलाउद्दीन बुखारी का सालाना उर्स, तैयारी शुरू
Begusarai News: बलिया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 01 स्थित बड़ी बलिया दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी पीर हजरत सय्यद शाह अलाउद्दीन बुखारी का 513वां सालाना उर्स दिन सोमवार 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। खानकाह कस्बा बलिया वक्फ स्टेट के सज्जदानशी और मुतवल्ली सय्यद शाह इफ्तेखारुल हक बुखारी के सरपरस्ती में तैयारी चल रही है।
सय्यद शाह इफ्तेखारुल हक बुखारी ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए बताया कि सुलतान आरफीन हजरत पीर मौलाना सय्यद शाह अलाउद्दीन बुखारी शत्तारी रहमतुल्लाह अलैह की का जन्म मुल्क बोखारा में 858 हिजरी में हुआ था। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने दादा हजरत मखदूम सय्यद शाह फरीदुद्दीन बुखारी रहमतुल्लाह बुखारी अलैह से हासिल की।

पीर और मुर्शीद खाजा आरेफूल हक कुद्दुस सरह की सोहबत में रहकर बुजुर्गी हासिल की और पीर व मुर्शीद के आदेश पर 900 हिजरी में हिन्दुस्तान का रुख किया। सफर के समय पीर व मुर्शीद ने हजरत को खिरका, मुसल्लाह, तस्बीह, एमामा, सफिनाये, विरद अता की और दुआएं देकर विदा किया।
Recommended Video
दरगाह के सज्जादानशी व मुतवल्ली सय्यद शाह इफ्तेखारुल हक बुखारी शत्तारी ने जिले के सभी लोगों को उर्स में शामिल होने की अपील की है। 15 सितंबर 11 रबीउल अव्वल को बाद नमाज एशा में मिलाद शरीफ व महफिल शमा,16 सितंबर 12 रबीउल अव्वल को बाद नमाज जोहर में मिलाद का प्रोग्राम रखा गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी उर्स की तैयारी ज़ोरों शोर से चल रही है। इस आयोजन की वजह से ही युवा पीढ़ी अपने बुज़ुर्गों के इतिहास की जानकारी हासिल कर रहे हैं। सभी लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए ताकि वह अपने बुजुर्गों के इतिहास को ज़िंदा रखा सकें। यह बहुत ही सराहनीय पहल है कि हर साल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications