बेगूसरायः भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार की देर रात को भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष और ठेकेदार 28 वर्षीय नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। नीरज सिंह सिमरिया गांव के रहने वाले थे। बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके बाद परजिन आनन-फानन में उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल ने गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई धीरज ने बताया कि उनका भाई घर के पास दूध लाने के लिए गया था तभी कुछ बदमाश शराब पी रहे थे और हंगामा कर रहे थे। इस दौरान नीरज ने बदमाशों को वहां से जाने को कहा। इसी बात पर बदमाशों ने नीरज सिंह को गोली मार दी।

begusarai goons killed bharat raksha manch district president

मृतक के परिजनों ने सिमरिया के कुख्यात मुकेश सिंह सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि आरोपित मुकेश सिंह पीपी रामनरेश सिंह हत्या मामले में जेल की सजा काटकर 6 महीने पहले ही घर आया है। हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी सिमरिया पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ला अध्यक्ष को 8 गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।परिजनों ने बताया कि नीरज छह माह पूर्व बैंक की नौकरी छोड़ ठेकेदारी शुरू की थी। उसे नालंदा विश्वविद्यालय में भवन निर्माण कार्य व बेगूसराय में पुल निर्माण का टेंडर मिला था। दोनों जगहों पर काम चल रहा था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+