Begusarai Firing: ‘जो ज्यादा कांड करेगा वही बेगूसराय पर राज करेगा’, एक गलती ने बिगाड़ दिया खेल
बेगूसराय में गोलीकांड होने के बाद पुलिस पर भी गुत्थी सुलझाने का दबाव था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज क आधार पर संदिग्धों की स्केच जारी की। इधर गोलीकांड कर फरार नागा ने अपनी प्रेमिका को मैसेज किया कि ...
बेगूसराय, 17 सितंबर 2022। बेगूसराय गोलीकांड में मुख्यआरोपी तो गिरफ्तार हो चुका है लेकिन पुलिस के पास अभी भी कई अनसुलझे सवाल हैं। पुलिस अभी मामले में कई कड़ियों को जोड़कर तफ्तीश कर रही है। इन सबके बीच हम आपको बेगूसराय कांड के पीछे की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं कि वारदात को अंजाम दिया क्यों दिया गया ? इसके पीछे की प्लानिंग क्या थी ? बेगूसराय गोलीकांड के मुख्यआरोपी नागा को पुलिस ने जमुई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी मामले में शुक्रवार को बेगूसराय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर जांच के तथ्यों को भी रखा। आइए जानते हैं गोलीकांड से लेकर नागा की गिरफ्तारी तक कैसे हुई।

एक गलती ने बिगाड़ दिया खेल
बेगूसराय में गोलीकांड होने के बाद पुलिस पर भी गुत्थी सुलझाने का दबाव था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज क आधार पर संदिग्धों की स्केच जारी की। इधर गोलीकांड कर फरार नागा ने अपनी प्रेमिका को मैसेज किया कि ‘डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन' है। नागा की यही एक गलती उसके गिरफ्तारी की सबसे बड़ी वजह बनी। नागा जब गिरफ्तार हुआ तो उसने बताया कि क्यों गोलीकांड को अंजाम दिया।
Recommended Video

'कई किलोमीटर तक गोली चलाते चले गए'
नागा ने बताया कि वह औऱ उसके साथी शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उसमे और युवराज में वर्चस्व को लेकर बहस हो गई। इसी बात पर उन्होंने कहा कि ‘बेगूसराय में जो ज्यादा कांड करेगा वही बेगूसराय पर राज करेगा'। फिर क्या था दोनों बाइक पर निकले और कई किलोमीटर तक गोली मारते चलते बने। गोलीकांड के बाद बेगूसराय में हाहाकार मच गया जिसके बाद सीसीटीवी फूटेज के आधार पर स्केच जारी हुआ।

सर्विलांस पर रखा गया था नागा का मोबाइल
स्केच में केशव (नागा) की संदिग्ध के तौर पर पहचान हुई। इसके बाद से ही उल्टी गिनती शुरू हो गई। केशव (नागा) के फोन को सर्विलांस पर रखा गया। उसने गोलीकांड करने बाद अपनी प्रेमिक को मैसेज किया। जिसके बाद उसकी प्रेमिक ने गोलीकांड पर आपत्ति जताते हुए कहा कि तुमने क्राइम कर गलत काम किया है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद जानकारी मिली की नागा मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सवार है।

पुलिस ने किया नागा का लोकेशन ट्रेस
पुलिस ने नागा का लोकेशन ट्रेस कर तुंरत जमुई पुलिस अधीक्षक को अपडेट किया। 9 बजे के क़रीब मौर्य एक्सप्रेस रात गिद्धौर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। एसपी शौर्य सुमन ने आरोपी का फोटो झाझा थानाध्यक्ष को भेज कर सादे लिबास में झाझा स्टेशन पर ट्रेन में खोजबीन करने का निर्देश दिया। ट्रेन जैसे ही झाझा स्टेशन पर रुकी, आरोपी नागा बॉगी की गेट पर खड़ा नज़र आया। फिर किया था तुरंत उसे गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। अपनी बुआ के यहां देवघर जाने की फिराक में नागा था, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

अलग-अलग बाइक पर सवार होकर किया कांड
आपको बता दें कि केशव और युवराज अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बेगूसराय में गोलीकांड को अंजाम दिया था। बेगूसराय गोली कांड का मुख्य आरोपी बीहट का निवासी है। जमुई से रांची भागने के क्रम में पुलिस ने झाझा स्टेशन उसे गिरफ्तार किया है। नागा ने गोली कांड में अपनी संलिप्ताता कबूल कर ली है। उसी की निशानदेही पर गोलीकांड के अन्य आरोपियों सुमित, युवराज और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। चश्मदीदों की मानें तो कि पुलिस क गाड़ी साइड में खड़ी थी और बाइक सवार दो साइको किलर लोगों को गोली मारते जा रहा था।
ये भी पढ़ें: बिहार: गायक पीएल यादव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, विवादित गाने पर मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने लिया संज्ञान












Click it and Unblock the Notifications