छापेमारी करने गई Police पर लगे गंभीर आरोप, भीड़ ने की फजीहत, महिलाओं ने उतरवाए कपड़े !
Police की कार्यशैली पर उठे सवाल ! शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम को महिलाओं ने बंधक बना लिया। वहीं पुलिसवाले पर रुपये लूटने के गंभीर आरोप भी लगाए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar Police: बिहार में शराबबंदी के बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों से अवैध शराब बरामद की जा रही है। वहीं अवैध शराब मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमले की खबर भी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बिहटा में पुलिस के साथ महिलाओं की दबंगई को कुछ लोग सही बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं। दरअसल मद्य निषेध विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस की टीम बाटा मुसहरी गांव छापेमारी करने गई थी।

महिलाओं ने ली पुलिसवाले की तलाशी
शराब की सूचना पाकर छापेमारी करने गई टीम पर गांव की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए। भीड़ में पुलिस वाले की खूब फजीहत भी हुई। बाटा मुसहरी गांव के लोगों का आरोप है कि छापेमारी करने गई पुलिस ने रुपये की चोरी की है। पुलिसकर्मियों पर रुपए के लूट का आरोप लगाते हुए महिलाएं उग्र हो गईं। धीरे-धीरे मौक़े पर कई महिलाएं जमा हो गईं और उन्होंने पुलिस वाले की तलाशी शुरू कर दी। महिलाओं को काफी उग्र होता देख छापेमारी करने गई टीम के साथ मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस वाले की तलाशी ली और उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं
Recommended Video

बेबस होकर छोड़ने की मिन्नतें कर रहे थे पुलिसवाले !
महिला कॉन्सटेबल की बात पर ग्रामीणों ने यकीन नहीं किया और वहां मौजूद महिलाओं ने खुद से पुलिस वाले की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बाटा मुसहरी गांव की महिलाओं ने झुंड बना कर पुलिस वाले को घेर लिया। इसके बाद तलाशी लेते हुए पुलिस वाले की वर्दी से लेकर जूते तक खुलवा दिए। वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि पुलिस वाले बेबस होकर छोड़ने की मिन्नतें कर रहे हैं।

महिलाओं की करतूत के लोगों ने बताया गलत
गांव की महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मियों बंधक बनाकर गंभीर आरोप मामले में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने जब सवाल किया गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मद्य निषेध विभाग का मामला है, इसलिए इस बाबत कोई भी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी से ली जाए। बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो उठ ही रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के मामले को शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर महिलाओं को कुछ भी शिकायत थी तो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में देना चाहिए था। इस तरह से पुलिसकर्मी के साथ बदतमीज़ी नहीं करनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें: बिहार में दिल्ली जैसा 'निर्भया कांड’ करने वाले थे मनचले, बस से कूदकर महिला ने बचाई आबरू, हालत नाज़ुक
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications