बारामूला आतंकी हमले में बिहार के दो लाल शहीद, एक जवान की हाल में हुई थी शादी
पटना। सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकी हमला हो गया। इस हमले में जम्मू कश्मीर के एसपीओ मुजफ्फर अहमद सहित कुल तीन लोग शहीद हो गए हैं। शहीद हुए सीआरपीएफ के दोनों जवान बिहार के रहने वाले थे। सुबह के वक्त कुछ आतंकियों ने एक नाका पर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।41 वर्षीय शहीद खुर्शीद खान सिपाही/ड्राइवर पर के पद पर तैनात थे, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिला के रहने वाले थे। जबकि शहीद लवकुश सुदर्शन शर्मा, जिनकी उम्र महज 27 साल थी वो बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले थे।

सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारियों ने इस मामले में बताया कि सुबह सीआरपीएफ के 119 वीं बटालियन के दो जवानों के उपर आतंकियों ने हमला किया था, जिसके बाद मौके पर ही 41 साल के खुर्शीद खान शहीद हो गए। जबकि बेहद गंभीर हालत में इलाज के दौरान लवकुश सुदर्शन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सीआरपीएफ मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी के मुताबिक शहीद जवान लवकुश सुदर्शन मात्र 27 साल के थे और उनकी हाल में ही शादी हुई थी। जहानाबाद में उनके परिवार को जैसे ही इस दुखद खबर की जानकारी दी गई । बता दें कि कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है, जिसमें कई आतंकी कमांडर मारे गए हैं। इस वजह से इन दिनों घाटी में आतंकी बौखलाए हुए हैं।

साथ ही सुरक्षाबलों को लगातार निशाना बना रहे हैं। सोमवार सुबह कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने फिर से सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया। जिसमें एक पुलिस अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए। अब 6 घंटे के अंदर ही सुरक्षाबलों ने इस हमले का बदला ले लिया है।
आपको बता दें कि चार दिनों के अंदर ये दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications