बांकाः बहन के घर से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बांका। बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बांका-अमरपुर मार्ग पर महागामा मोड़ के पास एक भीषण बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। मृतक एक व्यक्ति अमरपुर प्रखंड के खैरा गांव के था, जबकि दो मृतक बाराहाट प्रखंड के कमलडीह गांव का रहने वाले थे। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक प्रीतम कुमार धौरैया प्रखंड का रहने वाला था।

banka road accident three man died and one injured

चारों युवक बहन के घर खैरा गांव से वापस अपने घर जा रहे थे। तीनों युवक अपने बहनोई को लेकर धौरैया जा रहे थे। हालांकि सूचना मिल रही है की सभी शराब के नशे में भी थे। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास एक ही बाइक पर सवार होकर चारों युवक अमरपुर प्रखंड के बलिया से अमरपुर की ओर जा रहे थे।

महागामा मोड़ पर उनकी बाइक तेज रफ्तार में इमली के एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत एवं घायल युवकों की पहचान हो गई हैं। जो कि एक अमरपुर प्रखंड के भिमसेन खेरा का रहनेवाला है और दो व्यक्ति बाराहाट प्रखंड के हैं।

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मृत युवकों की पहचान हो गई हैं । जिनसे उनकी शिनाख्त हो सके। घटनास्थल अमरपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की पहचान करण कुमार राय, ललन कुमार मंडल और जनार्दन राय के रूप में हुई है। इन युवकों की बाइक जिस इमली के पेड़ से टकराई, अक्सर उस पेड़ से टकराकर वहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+