बांकाः मदरसे में जबरदस्त बम ब्लास्ट होने से कई घायल, पुलिस के पहुंचते ही सभी गायब

बांका। बिहार के बांका जिले के टाउन थाना इलाके के नवटोलिया स्थित मदरसा में मंगलवार की सुबह विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा उठा। धमाका होने से मदरसा पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम है। धमाका इतना तेज था कि मदरसा पूरी से तरह से ध्वस्त होने के साथ ही भवन का एक हिस्सा सड़क के दूसरे किनारे जाकर गिरा।

banka bomb blast in madarsa many people injured

शुकुआती जानकारी के हिसाब से विस्फोट मदरसा के बगल स्थित एक कमरे में हुआ था जो काफी दिनों से बंद है। ग्रामीणों की मानें तो सुबह 8 बजे के आसपास जोर का धमाका होने के बाद पूरा क्षेत्र धुआं से भर गया था। महिलाएं भी जोरदार विस्फोट होने की बात कह रही हैं। वहीं, घटना के बाद से गांव का सारे पुरुष फरार हैं।

महिलाएं ही सामने आकर विस्फोट होने की बात कह रही हैं। ऐसे विस्फोट में चार लोगों के जख्मी होने और किसी अज्ञात जगह पर इलाज कराने की बात कही जा रही है। फिलहाल विस्फोट की घटना के बाद बांका एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, बांका थानाध्यक्ष शंभु यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है। मामले की जांच के लिए डॉग स्‍क्‍वॉड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया बम विस्फोट की बात बांका पुलिस भी कह रही है।

वहीं घटना के लेकर टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर विस्फोट किसने किया और कैसे हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बम विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भागलपुर से बुलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+