बिहार में पदयात्रा निकालेंगे बाबा बागेश्वर, 'सनातन महाकुंभ' में किया ऐलान, जानिए कब होगी यात्रा
Bageshwar Baba Patna Speech: पटना के गांधी मैदान में रविवार को सनातन संस्कृति की एक ऐतिहासिक झलक देखने को मिली, जब बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'सनातन महाकुंभ' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह आयोजन भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हुआ, जिसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया। देशभर से आए साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के रूप में स्थापित कर दिया।
बाबा बागेश्वर ने मंच से भावनात्मक और तीखे शब्दों में जातिवाद, संप्रदायवाद और राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम राजनीति नहीं, रामनीति के लिए पटना आए हैं...हमें किसी धर्म से नहीं, हमें उन हिंदुओं से दिक्कत है जो सनातन को जातियों में बांटते हैं।'

बिहार में निकालेंगे पदयात्रा
बाबा बागेश्वर ने बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एक विशेष पदयात्रा निकालने की घोषणा भी की, जिसका उद्देश्य सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि, आज एक और घोषणा कर रहे हैं, चुनाव के पहले नहीं चुनाव के बाद ताकि लोगों को ये न लगे कि हम राजनीति में आ रहे हैं। चुनाव के बाद बिहार में भी पदयात्रा करेंगे। ताकि वो केवल हिंदुओं के लिए हो।
'हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि, 'आज देश में कहीं भाषा के नाम पर लड़ाई हो रही है, कहीं क्षेत्र के नाम पर। लेकिन सुन लो हिंदुओं, बंटो मत, कटो मत! हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है, ईसाइयों से भी नहीं। हमें दिक्कत है उन हिंदुओं से, जो हमें हमारी ही जातियों में बांटते हैं।
हम यहां राजनीति के लिए नहीं आए, हम तो रामनीति के रास्ते पर चलकर पटना आए हैं। मैं किसी एक पार्टी का नहीं हूं मैं उसी का हूं, जिस पार्टी में हिंदू हैं, जो सनातन के लिए खड़ा है। मैं किसी धर्म का विरोधी नहीं हूं। मैं विरोध करता हूं उन हिंदुओं का, जो खुद को सनातनी कहते हैं, लेकिन जाति के नाम पर बंटवारा करते हैं।
'हम न झुकेंगे, न टूटेंगे'
उन्होंने आगे कहा कि, 'एक पिता के चार बेटे हो सकते हैं, पर वो सभी उसके लिए बराबर होते हैं। वैसे ही हम सब एक हैं। हम न झुकेंगे, न टूटेंगे और न ही सनातन को टूटने देंगे। ये हमारी चेतना है, हमारी आत्मा है और हम इसके लिए हर मोर्चे पर डटे रहेंगे।'
ये भी पढ़ें Bageshwar Baba Cricket: धोती पहन मैदान में उतरे बाबा बागेश्वर, 3 रन देकर लिए 3 विकेट, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications