Bageshwar Baba Cricket: धोती पहन मैदान में उतरे बाबा बागेश्वर, 3 रन देकर लिए 3 विकेट, देखें Video
Bageshwar Baba Cricket: धार्मिक प्रवचन के लिए मुंबई पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। बाबा धोती पहन कर क्रिकेट के मैदान पर उतर और चौके-छक्के की बरसात कर दी।
अक्सर व्यास पीठ पर बैठ कर हनुमान जी की कथा सुनाने वाले बागेश्वर बाबा के इस अंदाज को देख कर हर कोई हैरान रह गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाबा Vs मुंबई पुलिस
डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 से 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र में चलने वाली कथा से पहले मुंबई पुलिस के साथ एक अनोखा क्रिकेट मैच खेलकर सभी को चौंका दिया। बागेश्वर बाबा ने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला। दरअसल, बाबा कथा के लिए जहां पर रुके हुए हैं वहीं पर उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ मैच खेला।
फ्रेंडली मैच के लिए दो टीमें बनाई गईं
एक टीम में थे महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय सेवादार
दूसरी टीम में थे बाबा बागेश्वर, उनके सुरक्षा गार्ड और मध्यप्रदेश के सेवादार
मैच 6 ओवर का था और दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे।
ये भी पढ़ें Kerala Viral Video: गले में पट्टा, घुटनों के बल चलाया, वायरल हो रहे कर्मचारियों के Video की क्या है सच्चाई?
बाबा का जबरदस्त प्रदर्शन:
महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी की।
बाबा बागेश्वर ने पहला ओवर फेंका - 9 रन दिए और 1 विकेट लिया।
3 ओवर के बाद स्कोर था 30 रन
बाबा ने चौथा ओवर फिर से डाला जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट झटके
महाराष्ट्र टीम ने 6 ओवर में कुल 48 रन बनाए।
बाबा बागेश्वर की टीम ने जीता मैच
वहीं मध्य प्रदेश की टीम की तरफ से बाबा बागेश्वर ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए। बाबा ने सेवादार सत्यम शुक्ला के साथ मिल कर 38 रन की साझेदारी की। वहीं 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबा आउट हो गए। हालांकि, बाबा बागेश्वर की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की टीम को मैच हरा दिया।
धार्मिक माहौल के बीच खेला गया ये मैच भक्तों के लिए एक अनोखा अनुभव रहा, जहां अध्यात्म और एंटरटेनमेंट दोनों साथ-साथ नज़र आए।












Click it and Unblock the Notifications