Bageshwar Dham: 1857 की क्रांति की धरती से नई क्रांति का आगाज? धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर क्या

Bageshwar Dham: मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा के अंतिम दिन बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि मेरठ वालों, मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दिलाऊंगा। कथा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने श्रद्धालुओं की भक्ति की प्रशंसा की और कहा कि मेरठ की धरती हमेशा से वीरों और आस्थावानों की रही है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान एक नारा देते हुए कहा कि तेल लगाओ डाबर का, नाम मिटा दो बाबर का! उन्होंने अपने विरोधियों को भी जवाब दिया और कहा कि तुम अपनी जलन रखना, हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे। शास्त्री ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि मेरठ में हिंदू समुदाय खतरे में हो सकता है, लेकिन अब उनकी यह चिंता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अब मुझे यकीन हो गया है कि मेरठ में हिंदू भी हैं और कट्टर हिंदू भी हैं।

bageshwar-dham-dhirendra-krishna-shastri

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपील

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सिर्फ प्रवचन देने या भाषण से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, इसके लिए सभी को घरों से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि अब हमने प्रण ठान लिया है, लेकिन इसे पूरा करने की जिम्मेदारी तुम सबकी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह गली-गली, गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और हिंदू एकता के लिए समर्थन मांगेंगे।

उन्होंने अपने श्रोताओं से कहा कि घर-घर भगवा ध्वज फहराएं और माथे पर तिलक लगाएं ताकि लोग जान सकें कि यह एक सनातनी का घर है। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम में सामूहिक अर्जी लगवाने की भी अपील की।

श्री हनुमंत कथा में ये नेता भी हुए शामिल

शनिवार को कथा में कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सांसद अरुण गोविल कथा स्थल पर पहुंचे और कथा का आनंद लिया। वहीं, दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी ने भोजपुरी भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेरठ हमेशा से क्रांति की भूमि रही है और जैसे 1857 की आजादी की क्रांति यहीं से उठी थी, वैसे ही हिंदू राष्ट्र की क्रांति की शुरुआत भी इसी पवित्र भूमि से हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+