Bagaha News: बॉयलर से गिरकर मज़दूर की मौत, 5 साल पहले हुई थी शादी, 3 बच्चियों के सिर उठा पिता का साया

Bagaha, Bihar News Today In Hindi: बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा नगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां तिरुपति शुगर मिल में बॉयलर से गिरकर मज़दूर की मौत हो गई। रेहान नाम का 40 वर्षीय मज़दूर उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी थी।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रेहान बॉयलर पर खड़ा होकर मशीन की रिपेयरिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन खोने की वजह से वह नीचे गिर गया, आनन फानन में उसे सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच रेफर कर जदिया, लेकिन असप्ताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Bagaha Tragic Worker Death

चीनी मिल के प्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत का काम सीधे मिल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा था, बल्कि ठेकेदारों को आउटसोर्स किया गया था। डॉ. तारिक नाज़िम ने बताया कि रेहान के सिर में गंभीर चोटें आईं, अंदरूनी रक्तस्राव होने की वजह से मौत हो गई।

समर अली (सहकर्मी) ने बताया कि रेहान एक पारिवारिक व्यक्ति था, उसकी शादी को पाँच साल हो चुके थे। वह अपने पीछे तीन छोटी बेटियाँ छोड़ गया है और तीन भाइयों में मझला था। अपने परिवार के लिए मुख्य कमाने वाला था, उसी के कंधों पर वित्तीय ज़िम्मेदारियाँ थीं। असामयिक मृत्यु से सिर्फ उसका परिवार बिखरा है बल्कि उसकी बच्चियों पर काफी गहरा असर पड़ा है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए। क्योंकि रेहान की 3 छोटी बच्चियां हैं उसका लालन पोषण और भविष्य सबकुछ संवारने की ज़िम्मेदारी रेहान पर ही थी। परिवार की ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाते उठाते उसकी मौत हो गई। इसलिए संबंधित मिल प्रबंधन और ठेकेदार को उचित मुआवजा देने चाहिए। इसके साथ ही मज़दूर की सुरक्षा के पर्याप्त उपाय भी करने चाहिए।

दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में रेहान की मृत्यु से औद्योगिक कार्यस्थलों पर कड़े सुरक्षा उपायों और निगरानी की महत्वपूर्ण आवश्यकता सामने आती है। यह इस बात को भी रेखांकित करता है कि ऐसी घटनाओं का श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे वे अक्सर बहुत मुश्किल में पड़ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+