Axis My India Exit Poll 2025: बुजुर्गों से लेकर जेन-जी तक, देखें बिहार में उम्रवार वोटिंग पैटर्न कैसा रहा?
Axis My India Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को आने वाले हैं। उससे पहले एग्जिट पोल को लेकर भी सोशल मीडिया पर माहौल गर्म है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में प्रदेश में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। हालांकि, अनुमानों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि एनडीए यहां भी अपनी सरकार बना सकती है। उम्रवार मतदाताओं की बात करें, तो वोटिंग पैटर्न दिलचस्प नजर आ रहा है।
युवाओं ने महागठबंधन पर भरोसा जताया है। 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच एनडीए को लेकर भरोसा नजर आ रहा है। जेन-जी और युवा वोटर्स के बीच रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे इस चुनाव में अहम रहने वाले हैं। हालांकि, एग्जिट पोल पर आरजेडी और कांग्रेस का कहना है कि सभी आयु वर्ग के लोगों ने एकतरफा महागठबंधन के लिए वोट किया है।

Axis My India Exit Poll 2025: युवाओं के बीच तेजस्वी यादव लोकप्रिय
- फर्स्ट टाइम वोटर (18-19) में से 46 फीसदी वोट महागठबंधन को मिलने का अनुमान जताया गया है। 37 फीसदी वोट एनडीए के पक्ष में गए हैं, जबकि जनसुराज को सिर्फ 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
- 20 से 29 वर्ष के उम्र के वोटर्स के बीच भी महागठबंधन का क्रेज नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 44 फीसदी वोट महागठबंधन और 37 फीसदी वोट एनडीए को मिलने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2025: नीतीश या तेजस्वी? बिहार का अगला CM कौन? सबसे सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े कर देंगे हैरान!
- 30 से 39 साल के आयु वर्ग के मतदाताओं के बीच दोनों ही विकल्पों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 43 फीसदी वोट एनडीए और 42 फीसदी महागठबंधन को मिलने का अनुमान जताया गया है।
- 40 से 49 साल के आयु वर्ग के लोगों के बीच फासला बढ़ता दिख रहा है। एनडीए को 45 फीसदी और 41 फीसदी वोट महागठबंधन को मिलने का अनुमान जताया गया है।
- 50 से 59 साल वाले आयु वर्ग में 46 फीसदी ने एनडीए और 38 फीसदी वोट महागठबंधन को जाने का अनुमान है। 60 से 69 वाले आयु वर्ग में 49 फीसदी वोट एनडीए और 39 फीसदी महागठबंधन को मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025 LIVE: एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में NDA को बहुमत
-70 फीसदी से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के बीच फासला काफी ज्यादा दिख रहा है। सिर्फ 35 फीसदी वोट महागठबंधन को मिलने का अनुमान है, जबकि 51 फीसदी वोट एनडीए को मिलने का अनुमान है।
Bihar Chunav में इस बार कांटे की टक्कर का अनुमान
एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। इसमें आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, लेकिन इसके बावजूद बहुमत से चूक सकती है। महागठबंधन को 98 से 118 उम्मीदवार मिलने का अनुमान जताया गया है। आरजेडी को 67 से 76 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 121 के 141 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें जेडीयू को 52 से 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को बताया फ्रॉड, 18 को सीएम की शपथ लेने का किया दावा'












Click it and Unblock the Notifications