Exit Poll 2025: नीतीश या तेजस्वी? बिहार का अगला CM कौन? सबसे सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े कर देंगे हैरान!
Exit Poll 2025: (Who will be Bihar Next CM Nitish Kumar, Tejashwi Yadav): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और अब सूबे की सियासत का पारा तेजी से चढ़ गया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है-कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? जनता नीतीश कुमार पर एक बार फिर भरोसा करेगी या इस बार तेजस्वी यादव की किस्मत चमकेगी? Axis My India के ताजा एग्जिट पोल ने इस सस्पेंस को और दिलचस्प बना दिया है। Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 121 से 141 और महागठबंधन को 98-118 सीटे जीतने का अनुमान लगाया है।
तेजस्वी आगे, नीतीश पीछे - जनता का झुकाव बदला!
Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार के 34 प्रतिशत लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि नीतीश कुमार को 22 प्रतिशत जनता का समर्थन मिला है। चिराग पासवान को 5%, सम्राट चौधरी को 2% और बीजेपी के किसी भी चेहरे को 14% लोगों ने पसंद किया है। वहीं जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को 4% समर्थन मिला है।

बेरोजगार, छात्र और किसान -किसने किसे दिया वोट?
Axis My India के मुताबिक बेरोजगारों में से 49% ने महागठबंधन को वोट दिया है, जबकि 34% ने एनडीए को चुना। छात्रों में भी लगभग यही रुझान दिखा-48% ने महागठबंधन को तो 33% ने एनडीए को वोट दिया। किसानों के बीच मुकाबला कांटे का रहा, जहां 43% ने महागठबंधन और 42% ने एनडीए को वोट दिया।
यह सर्वे 243 विधानसभा सीटों के 2154 गांवों और शहरों में किया गया, जिसमें कुल 42,031 लोगों ने हिस्सा लिया। यानी, बिहार की जनता की नब्ज को बारीकी से परखा गया है।
शहरी और ग्रामीण बिहार -वोटिंग पैटर्न में मामूली फर्क
शहरी इलाकों में एनडीए को 44% और महागठबंधन को 42% वोट मिला। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी मुकाबला कंधे से कंधा मिलाकर रहा-एनडीए को 43% और महागठबंधन को 41% वोट। यानी दोनों गठबंधनों का जनाधार अब शहरों के साथ-साथ गांवों में भी बराबर का हो चुका है।
जातीय समीकरण -NDA को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा
जातीय और धार्मिक समीकरण की बात करें तो एनडीए ने सभी प्रमुख वर्गों में बढ़त बना ली है। एससी वोटरों में 49%, ईबीसी में 58%, ओबीसी में 63% और सवर्ण मतदाताओं में 65% ने एनडीए को वोट दिया। वहीं महागठबंधन को क्रमशः 29%, 26%, 19% और 14% वोट ही मिले। जन सुराज पार्टी को सीमित असर के साथ 3 से 7 प्रतिशत तक वोट शेयर मिला है।
NDA को बंपर बहुमत का अनुमान
10 से अधिक एजेंसियों के 'पोल ऑफ पोल्स' में एनडीए को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन 85 से 87 सीटों पर सिमट सकता है। देश की सबसे सटीक मानी जाने वाली एजेंसी C-Voter ने भी यही भविष्यवाणी की है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब नतीजे सामने आएंगे। क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे, या बिहार इस बार तेजस्वी यादव को नया चेहरा देने जा रहा है-यही है 2025 के चुनावी मौसम का सबसे बड़ा सस्पेंस!
Bihar Exit poll 2025 Result: 10 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें
1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10
2. मैट्रिज-IANS
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0
3. P-MARQ
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3
4. People's Insight
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6
5. JVC एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6
6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5
7. Peoples Pulse एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8
8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5
9. न्यूज 24 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8
10. न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5
-
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications