Bihar Election Result: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को बताया फ्रॉड, 18 को सीएम की शपथ लेने का किया दावा'
Bihar Election Result: बिहार चुनाव के नतीजे आने से पहले ही प्रदेश के नेताओं की सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एग्जिट पोल पर भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाया गया है। हालांकि, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ये सारे पोल बीजेपी और एनडीए के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा किया कि 1995 में आरजेडी की जीत से भी ज्यादा बड़ी जीत के साथ इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।
तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल और मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 72 लाख से ज्यादा वोट बदलाव के लिए पड़े हैं। उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे और हमारी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। 18 नवंबर को हम पटना में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Tejashwi Yadav ने किया बड़ी जीत का दावा
एग्जिट पोल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'इनकी सत्यता के बारे में दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता है। इनका सैंपल साइज क्या था, सर्वे में किन लोगों को शामिल किया गया? इससे पहले भी कई बार एग्जिट पोल के दावे गलत साबित हुए हैं। बिहार में इस बार बंपर मतदान हुआ है। 72 लाख से ज्यादा वोट इस चुनाव में वोट फॉर चेंज के लिए डाले गए हैं। हम लोग क्लीन स्वीप इस बार कर रहे हैं। मैं बिहार की जनता को बदलाव के लिए मतदान करने की शुभकामनाएं देने आया हूं। 14 नवंबर को हमारी सरकार बनेगी और बिहार के लोगों से किया नौकरी और रोजगार का वादा हम पूरा करके दिखाएंगे।'
यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar में बिहार चुनाव को लेकर सस्पेंस का दौर जारी, Tejashwi Yadav बनेंगे मुख्यमंत्री?
Bihar Election Result से पहले नेताओं की बढ़ी सक्रियता
चुनाव नतीजे आने से पहले राजनेताओं का अलग अंदाज नजर आ रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना में महावीर मंदिर जाकर पूजा की। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी एनडीए की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल में जितनी सीट हमारी बताई जा रही है, हम उससे कहीं ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इस बार एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में हुए थे और वोटिंग में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखा गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में वोटिंग का फाइनल डेटा जारी, महिलाओं ने पुरुषों से कितना ज्यादा वोट डाला?












Click it and Unblock the Notifications