Axis My India Bihar Exit Poll 2025: कांटे की टक्कर में NDA के बाजी मारने का अनुमान, जानें कितनी सीटें मिलेंगी?
Axis My India Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के साथ ही एग्जिट पोल पर भी पूरे देश की नजर है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में विधानसभा चुनावों को लेकर कई रोचक संकेत मिल रहे हैं। एग्जिट पोल के सर्वे में सामने आया है कि चुनाव के दौरान रोजगार और पलायन एक मुद्दा था। इसके अलावा, मतदाताओं ने यह भी स्वीकार किया कि वोट देते वक्त वह नेताओं की छवि और चेहरे का ध्यान रखते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक्सिस माई इंडिया ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हर उम्र, आय वर्ग के लोगों से बातचीत कर सर्वे किया है। सर्वे में लोगों ने माना कि वोट करते हुए रोजगार, सरकारी योजनाओं और दूसरे चुनावी वादों के अलावा वह उम्मीदवार और जाति जैसे तथ्यों को अनदेखा नहीं करते हैं।

Axis My India Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में क्या है खास
- NDA को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। मिथिलांचल में एनडीए को 32 सीटें मिलने का अनुमान है।
- एग्जिट पोल के मुताबिक, चंपारण की सीटों में एनडीए को 12, महागठबंधन को 9 सीटें मिलने की संभावना है। कोसी क्षेत्र में एनडीए को 16 सीटें और महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान है।
- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 43% वोट शेयर मिलता दिख रहा है। महागठबंधन के वोट शेयर में भी बढ़ोतरी हो रही है और 41% वोट मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025 LIVE: नीतीश या तेजस्वी, बिहार का अगला सीएम कौन?
- यादव वोट में 6 फीसदी वोट एनडीए को मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि 90 फीसदी और मुसलमानों का 80 फीसदी वोट महागठबंधन को जाने की उम्मीद जताई गई है।
- दलित और आदिवासी वोट में से 56% सीधा एनडीए को जाता दिख रहा है, जबकि रविदास समाज का 32% वोट एनडीए को मिलता दिख रहा है।
- बिहार के मतदाताओं ने माना कि इस चुनाव में उनके लिए रोजगार और पलायन एक अहम मुद्दा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री? आज शाम खुल जाएगा सत्ता का राज
बीजेपी की सीटें घटने का अनुमान
-बीजेपी को 50 से 56 जबकि जेडीयू को 56 से 62 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। एलजेपी 4 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
-आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। 75 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को भी 17 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Axis My India Bihar Exit Poll 2025 में किसकी सरकार?
- सर्वे के रुझानों के मुताबिक, जनता के बीच अभी भी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का भरोसा बरकरार दिख रहा है।
- शहरी और युवा वर्ग के बीच प्रशांत किशोर को भी एक विकल्प के तौर पर देखा गया है।
- कांटे की टक्कर के बावजूद एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो एनडीए बहुमत का जादुई आंकड़ा छू सकती है।
Bihar Chunav में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला
- बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार दो फेज में मतदान कराए गए हैं। पहले फेज में 6 नवंबर को और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग की गई।
- विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के साथ प्रशांत किशोर की जनसुराज भी मैदान में हैं।
- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में रिकॉर्डतोड़ 64.46% मतदान हुआ है। बंपर वोटिंग के बाद दोनों प्रमुख गठबंधन ने अपनी जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: Exit Poll Accuracy: कितने सही होते हैं एग्जिट पोल के नतीजे? कब-कब गलत साबित हुए सर्वे के अनुमान












Click it and Unblock the Notifications