Bihar Police की माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर नष्ट किया गया
बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने 162 आईईडी रिकवर कर नष्ट किए हैं। पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद के पास एक गुफा से भी विस्फोटक बरामद कर नष्ट किया गया।

बिहार पुलिस ने बड़ी मात्रा में IED रिकवर किया है। माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बिहार पुलिस ने 162 इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने औरंगाबाद जिले के पास 13 आईईडी नष्ट किए। औरंगाबाद के पास एक गुफा से 149 आईईडी रिकवर करने के बाद नष्ट किए गए।
पुलिस संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने एक बयान में कहा कि माओवादियों के खिलाफ सघन अभियान में पुलिस ने 162 आईईडी बरामद किए। पुलिस ने औरंगाबाद में 13 आईईडी नष्ट किए और पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 आईईडीएस बरामद कर नष्ट कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक माओवाद और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के लिए अभियान जारी है।
Recommended Video
सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा इलाका
माओवाद प्रभावित औरंगाबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार को 162 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और अन्य उपकरण जब्त कर नष्ट किए गए। सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा, "गैरकानूनी माओवादियों के खिलाफ सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के सघन अभियान से राज्य सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। उन इलाकों में अभियान जारी है, जिन्हें पहले माओवादियों का गढ़ माना जाता था।"
गुफा में छिपाई गई आईईडी
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में होंगे। आईईडी लगाने के लिए छिपा कर रखा होगा, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण दवाब और जल्दबाजी में भागते समय औरंगाबाद के पास गुफा में छिपाई गई आईईडी नहीं लेकर जा सके होंगे। पुलिस ने इसे नष्ट कर दिया।
प्रेशर आईडी बरामद
बयान में कहा गया है, "27 जनवरी को औरंगाबाद के लडुइया पहाड़ इलाके में सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के सर्च एंड डिस्ट्रक्शन ऑपरेशन में शुरुआत में 13 प्रेशर आईईडी का पता चला था।" सैनिकों ने आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया और ऑपरेशन जारी रखा। जब वे एक गुफा के पास पहुंचे और गुफा को सावधानीपूर्वक स्कैन किया, तो लगभग एक किलोग्राम वजन के 149 आईईडी बरामद किए गए। सैनिकों ने निर्धारित सुरक्षा सावधानियों का पालन करते हुए आईईडी को नष्ट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications