Atul Subhas Case: 'कलश नाले में नहीं, नदी में...', अतुल के पिता का छलका दर्द, बहू निकिता के भी खोले काले राज़

Atul Subhas Case Update: अतुल सुभाष मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर देश भर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। वहीं बेटे को इंसाफ़ दिलाने के लिए आज भी पिता तड़प रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत करते हुए अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी का दर्द छलका। उन्होंने बहुत ही मार्मिक अंदाज़ में कहा बेटे के कलश को नाले में नहीं, नदी में बहाना है। आपको बता दें कि अतुल ने कहा था कि अगर उनकी मौत के बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो, अस्थी को नाले में बहा देना।

Atul Subhash Case Update Bengaluru Police Arrests Wife and In-Laws father said want justice

पवन कुमार मोदी ने कहा कि अतुल के दोषियों की गिरफ्तारी तो हो गई लेकिन अभी भी इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मैं बेंगलुरु पुलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी मेहनत करके ये काम किया है। हालांकि, कुछ और लोगों के नाम भी हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुझे विश्वास है कि जल्द से जल्द बेंगलुरु पुलिस उनपर भी कार्रवाई करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा कंसर्न जो मेरा पोते यानि कि अतुल सुभाष के पुत्र का है। मेरा भतीजा किस हालत में है, उसे सार्वजनिक रखा जाए। उसकी कस्टडी हम लोगों को दे दी जाए, बेटा तो चला गया लेकिन पोता बुढापे का सहारा बनेगा।

पवन कुमार मोदी ने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी होने से न्याय नहीं मिलता है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। इंसाफ के लिए हम कोर्ट का भी सहारा लेंगे, ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिला का उत्पीड़न होता है। आज के समय में पुरुषों का भी उत्पीड़न हो रहा है।

महिलाओं की एम्पॉवरमेंट की बात सब लोग करते हैं, लेकिन पुरुषों के एम्पॉवरमेंट की बात कोई नहीं करता है। मेरा बेटा अतुल खुद को शहीद कर लिया, इंसाफ की आस में, बहू उसे प्रताड़ित करती रही लेकिन उसने मां-पिता को सुरक्षित रखने के लिए अपनी एक बात तक हम लोगों को नहीं बताई।

सुप्रीम कोर्ट से मैं दरख्वास्त करता हूं कि वो अपने संज्ञान में ये सारी चीज़ें लें। इस केस के लिए मैं जो भी मदद कर सकता हूं, जितना मुझसे हो सकेगा, वो मैं करूंगा। मैं सुप्रीम कोर्ट को हर तरह का सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं। मेरे पुत्र के लिए मुझे न्याय चाहिए। मैं अपने पोते की परवरिश करूंगा, ताकि एक नया अतुल सुभाष तैयार कर सकें।

पवन ने कहा कि इस देश के कानून को बदलना होगा नहीं तो कई ऐसे अतुल सुभाष और शिकार होंगे। बता दें कि पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे के वीडियो के साथ 23 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

इसमें उन्होंने शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे एक-एक केस और सुसाइड की ओर ढकेलने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया था। अतुल ने आत्महत्या से पहले खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत कई मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+