बिहार: दबंगों ने एक महिला के साथ की जुल्म की इंतहा, मानवता शर्मसार
मुजफ्फरपुर इलाके में एक महिला पर दबंगों ने अत्याचार किया और गांव से निकाल दिया। इस कुकृत्य में दबंगों को साथ महिला के ससुरालवालों ने दिया।
पटना। एक बार फिर दबंगों ने अपनी दबंगई से इंसानियत को शर्मसार करने का काम किया है। सूबे के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के गुरमी गांव में भरी पंचायत में महिला को डायन बताकर बाल मुंडवाने का मामला सामने आया है। दंबगों ने महिला के साथ काफी मारपीट भी की। उसके बाद सिर मुंडवाकर गांव से निकलने का फरमान जारी कर दिया है।Read Also: नए लुक में नजर आया बिहार का 'डॉन' शहाबुद्दीन, वायरल हुई तस्वीर

दबंगों ने जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। जुल्म की इस वारदात में महिला के अपने भी शामिल हैं। गांव के दंबगों के साथ देवर, जेठ, जेठानी और ससुर से लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के नाम पीड़िता गिना रही है। जान बचाकर गांव से शहर पहुंची महिला पुलिस के बड़े अधिकारी तक फरियाद लेकर पहुंची है।
माना जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर पिछले कुछ माह से परिवार में झगड़ा चल रहा था। विवाद खत्म नहीं होने पर डायन बताकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। डेढ़ माह पहले भी जमीन विवाद को लेकर पीड़िता के घर में देवर और जेठ ने घर में आग लगा दी थी। पीड़िता का कहना है कि गांव की भीड़ के सामने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया और मुखिया तक ने दबंगों के सामने मदद करने से इंकार कर दिया।
दंबगों ने इससे पहले पीड़ित परिवार का रास्ता रोककर घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। पीड़िता ने गांव के भोला राय, नरेश राय, बालेश्वर राय और दिलीप राय का नाम प्रमुख रूप से लिया है। वही एसएसपी ने डीएसपी पूर्वी को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई करने का आदेश दिया है। Read Also: लड़की का हालचाल पूछा तो गांववालों ने नंगा कर पीटा, मुंह पर थूका












Click it and Unblock the Notifications