लव जिहाद रोकने का कानून बनाने के योगी के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- इनकी बिहार में दाल नहीं गल रही, इसलिए नफरत फैला रहे हैं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथ लिया। योगी के लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के बयान पर ओवैसी ने कहा कि, 'लव जिहाद की योगी बात कर रहे हैं। यह यूपी के मुख्यमंत्री हैं, मगर इनको संविधान नाम की चीज न समझ में आती है और न कुछ मालूम है। इनको ये समझना है कि संविधान में आर्टिकल-21 क्या है? आर्टिकल-21 क्या कहता है, योगी पढ़ें और पढ़ कर देश को बताएं। वो इसे पढ़ लें, अगर उनको पढ़ना नहीं आता तो किसी जानकार से या संवैधानिक वकील से पढ़ा लें।''

Asaduddin-owaisi

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Kishanganj Assembly Seat का क्या है सियासी समीकरण ? | वनइंडिया हिंदी

    ओवैसी बोले कि, ''मैं आपको बता रहा हूं कि उनको कानून की जानकारी नहीं है। जानते हैं स्पेशल मैरेज एक्ट क्या है? स्पेशल मैरेज एक्ट निलवाइये, ये सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं। बिहार में इनकी दाल नहीं गल रही है, इसलिए नफरत फैलाना चाहते हैं। भाजपा और आरएसएस यही करते रहे हैं। इन्हें मुसलमान अच्छे नहीं लगते, इसलिये मंसूबाबंद तरीके से मुसलमानों के खिलाफ कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वो चाहते हैं कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़के।'

    Asaduddin-owaisi

    ओवैसी ने कहा कि, 'जब कोरोना चल रहा था तब इन लोगों ने तब्लीगी जिहाद कहा। कोर्ट ने उसको झूठ बताया। फिर यूपीएससी जिहाद कहा। जिसके लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि सच्चाई क्या है।'' ओवैसी ने यह भी कहा कि, योगी बिहार में चुनाव प्रचार करने तो आए, लेकिन ये नहीं बता सके कि नीतीश कुमार ने बिहार में क्या विकास किया। ओवैसी ने कहा, ''सीएम योगी यहां आए और असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया और कहा कि वे पाकिस्तान के हित में बात करते हैं। मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यूपी के मुख्यमंत्री बिहार आते हैं तो उन्हें ख्वाब में ओवैसी क्यों दिखता है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+