जनसंपर्क के दौरान युवक ने सुनाई खरी खोटी तो उल्टे पैर समर्थकों के साथ भागे जदयू विधायक
अरवल। बिहार के अरवल जिले के कुर्था विधानसभा के जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जनसंपर्क के दौरान एक युवक विधायक को लताड़ते नजर आ रहा है। दरअसल जदयू विधायक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है इसी को लेकर जेडीयू विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता से मिलने के लिए आईरा गांव पहुंचे, जहां उनके कार्यकाल में किए गए विकास को लेकर जनता हिसाब मांगने लगी।

इस दौरान युवक की बात सुनकर विधायक जी हक्के बक्के रह गए। युवक विधायक से गली बनवाने की मांग कर रहा था। युवक का कहना है कि पिछले 10 साल से आप विधायक हैं लेकिन हमारे गांव में एक गली तक नहीं बना। इसी को लेकर युवक ने विधायक को खरी-खोटी सुनाने लगा। युवक को आग बबूला देख विधायक जी वहां से दबे पांव निकल गए।
बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के अरवल में कुर्था विधानसभा के जनता दल यूनाइटेड के विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा को उनके मोबाइल पर जान मारने की धमकी दी गयी थी। इस बाबत स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार की देर शाम में अपने आवास पर थे, तभी 7:35 बजे मेरे सरकारी मोबाइल नंबर से अचानक फोन आया। फोन पर मौजूद व्यक्ति मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और साथ ही कहा गया कि तुम्हें गोली मार दूंगा और तुम्हें क्षेत्र में घूमने नहीं दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications