ड्राइवर के बच्चे की मां बनने वाली थी इसलिए हिंदू लड़की ने बुर्का पहन उठाया ये कदम..
पटना। बिहार के आरा जिले से प्रेम की गजब कहानी का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नाबालिक लड़की को अपने पिता के ड्राइवर से प्रेम हो गया। लड़की और लड़का दोनों अलग समुदाय से होने के कारण दोनों के बीच बात नहीं बन रही थी। जिसके बाद एक दिन लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की को गुरुग्राम के होटल से आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। जिसके बाद परत दर परत राज खुल कर सामने आ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड-कैलाश का है, जहां ड्राइवर के प्रेम में पागल लड़की एक दिन अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। दूसरी तरफ ड्राइवर भी नौकरी पर नहीं आ रहा था। जब इसके बारे में तहकीकात की गई तो पता चला कि वह भी घर से फरार है। फिर पैसे के लिए ड्राइवर के द्वारा मालिक की बेटी का अपहरण हो जाने की आशंका जताते हुए परिजन नजदीकी थाने पहुंचे तथा मामला दर्ज करवाया। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी करने लगी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे 20 दिनों बाद हरियाणा के गुड़गांव से बरामद कर लिया। जिसके बाद लव अफेयर और बुर्के में कैद होकर अपहरण की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई। फिलहाल दोनों को न्यायालय के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है।
पूछताछ में पता चला कि लड़की का अपेन पिता के ड्राइवर से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना और कई महीनों तक चले इस संबंध के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद दिन पर दिन उसके पेट बाहर निकलने लगे। जिसे देखते हुए लड़की ने घर से भागने का फैसला किया। इस तरफ पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी करते हुए मोबाइल लोकेशन खंगाल रही थी। पुलिस को लड़के के मोबाइल का लोकेशन हरियाणा में मिला और बिहार पुलिस हरियाणा पहुंच कर उसे एक होटल के कमरे से बरामद कर लिया। जहां दोनों पति पत्नी की तरह आपत्तिजनक हालत में सोए हुए थे।
पूछताछ के बाद यह अपहरण की कहानी झूठी निकली और लड़की ने बताया कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। इसी वजह से खुद उसके साथ भाग कर यहां चली आई क्योंकि लड़का दूसरे समुदाय से आता था और उसके परिवार वाले इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं होते। तो दूसरी तरफ लड़की ने पुलिस के सामने एक मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया जिसमें लड़की बालिक होने का दावा करते हुए कोर्ट में शादी करने की बात बता रही थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की अपने आप को ना पहचाने जाने को लेकर बुर्के में कैद हो गई थी। लड़के के साथ उसकी पत्नी बन कर रह रही थी। घर से निकलने के दौरान ही वह बुर्का पहन ली और ट्रेन के रास्ते प्रेमी छोटू के साथ दिल्ली, हरियाणा के बाद बंगाल चली गई। जहां दोनों ने शादी रचाई और फिर हरियाणा के होटल में किराए पर रुकी हुई थी। तभी उसका मोबाइल लोकेशन मिला और पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिलहाल इस मामले में दोनों को न्यायालय के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही है और न्यायालय के आदेशानुसार दोनों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications