अररियाः अनियंत्रित कार पानी से भरे गड्ढे में गिरी, 5 लोगों की मौत और एक घायल
अररिया। बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के डाला गांव के पास मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक कार से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की सुबह अनंत चतुर्दशी को लेकर लगे मेला से लौटने के दौरान कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाली। पलासी थानेदार शिवपूजन कुमार के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि कार का ड्राइवर सोनू यादव घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अररिया जिले के लौखड़ा के कलानंद मंडल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मंडल, चौरी के धनंज साह और कुर्सकाटा ब्लॉक के नवीन साह के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पलासी के गेरारी गांव में अनंत चतुर्दशी का मेला लगा हुआ था। सोमवार की रात एक कार पर 6 लोग सवार होकर अनंत चतुर्दशी का मेला देखने गए थे। मंगलवार की सुबह सभी कार से मेला देखकर लौट रहे थे। कार कलियागंज की तरफ जा रही थी। इसी बीच शार्प टर्निंग में कार के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी तालाब में जा गिरी। जब लोग कार सवार की मदद के लिए आए तब तक पांच लोग डूब चुके थे।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications