Lok Sabha Chunav 2024: अररिया लोकसभा सीट का कैसा रहा सियासी समीकरण, जानिए इतिहास
Lok Sabha Chunav 2024 को लेकर बिहार में भी सियासी पारा चढ़ चुका है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की 40 सीटों पर राजनीतिक पार्टियों ने मंथन शुरू कर दिया है। वहीं संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा भी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आज हम आपको अररिया लोकसभा सीट के गणित से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
अररिया जिले का साल 1990 से अस्तित्व में लेकिन साल 1967 में ही लोकसभा सीट की गिनती होती चली आ रही है। इन 56 सालों में अररिया लोकसभा सीट की तस्वीर और समीकरण भी बदले। 2009 में नया परिसीमन लागू हुआ, जिसके बाद यह सीट रिज़र्व से नॉर्मल कोटे में आ गई।

अररिया संसदीय क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटे हैं, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जहां बीजेपी की शाख दांव पर लगी हुई है, वहीं राजद की राह भी आसान नज़र नहीं आ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह ने 6 लाख 18 हज़ार 434 वोटों से जीत दर्ज की थी।
राजद उम्मीदवार सरफराज़ आलाम ने 4 लाख 81 हज़ार 193 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे थे। बसपा उम्मीदवार राम नारायण भारती ने 10 हज़ार 294 वोटों से तीसरे नंबर पर थे। ग़ौरतलब है कि नोटा को बसपाम उम्मीदवार से ज्यादा 20 हज़ार 618 मत हासिल हुए थे, जो कि चौंकाने वाला नतीजा था।
लोकसभा चुनाव 2009 में कुल 12 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी थी, जिसमें पहले नंबर पर प्रदीप सिंह (भाजपा), दूसरे नंबर पर सरफराज अलाम (राजद) और तीसरे नंबर पर नोटा था। अररिया लोकसभा सीट के जातीय समीकरण पर नज़र डालें तो मुस्लिम मतादाताओं की तादाद 32 फीसद है। मुस्लिम आबादी 42.9 फीसद है, जबकि हिन्दु आबादी 56.6 फीसद है।
अररिया लोकसभा सीट से मुस्लिम मतादाता है विनिंग फ़ैक्टर माने जाते हैं, क्योंकि यहां ज़्यादातर सांप्रदायिक तौर वोटों का ध्रुवीकरण होता है। यहां 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और राजद, कांग्रेस और जदयू ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की थी।
फारबिसगंज से विद्या सागर केशरी, नरपतगंज से जय प्रकाश यादव और सिकटी से विनय कुमार मंडल ने भाजपा के खाते में जीत दर्ज की थी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से कांग्रेस के आबिदुर रहमान, जोकीहाट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम और रानीगंज से जदयू प्रत्याशी अश्मित ऋषि ने जीत दर्ज की। 2018 के उपचुनाव में राजद के सरफराज आलम ने 5 लाख 9 हज़ार 334 वोट हासिल कर भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को मात दी थी।
अररिया लोकसभा क्षेत्र से अब तक बने सांसदों की सूची
| साल | नाम | पार्टी |
| 1967 | तुलमोहन राम | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1971 | तुलमोहन राम | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1977 | महेंद्र नारायण सरदार | भारतीय लोक दल |
| 1980 | डुमर लाल बैठा | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) |
| 1984 | डुमर लाल बैठा | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1989 | सुकदेव पासवान | जनता दल |
| 1991 | सुकदेव पासवान | जनता दल |
| 1996 | सुकदेव पासवान | जनता दल |
| 1998 | रामजी दास ऋषिदेव | बीजेपी |
| 1999 | सुकदेव पासवान | आरजेडी |
| 2004 | सुकदेव पासवान | बीजेपी |
| 2009 | प्रदीप कुमार सिंह | बीजेपी |
| 2014 | मोहम्मद तस्लीमुद्दीन | आरजेडी |
| 2018 | सरफ़राज़ आलम | आरजेडी (उप चुनाव) |
| 2019 | प्रदीप कुमार सिंह | बीजेपी |












Click it and Unblock the Notifications