Youtube देख कर पुराने बाइक को किया मॉडिफ़ाई, जुगाड़ से बनाया Electric Bike, खूब हो रही तारीफ़
Electric Bike बनाने में करीब 22 हज़ार रुपये तक का खर्च आता है, एक बार चार्ज करने के बाद 50 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं।

Electric Bike: बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, हर क्षेत्र में यहां के युवा अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं। आज हम आपको आरा शहर (भोजपुर) के दो भाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जुगाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने को लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं। उनकी बनाई हुई बाइक लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि अब दूसरे लोग भी उन्हें बाइक बनाने का ऑर्डर दे रहे हैं। दोनों भाई पुरानी बाइक को 48 वोल्ट की नॉर्मल बैटरी की मदद से इलेक्ट्रिक बाइक में तब्दील कर दे रहे हैं। पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में 22 हजार रुपए तक का खर्च आता है।
Recommended Video
महंगाई के इस दौर में यह इलेक्ट्रिक बाइक लोगों के लिए मुनाफे का सौदा बन रहा है। बाइक के खासियत की बात की जाए तो, 1 बार चार्ज करने पर 50 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं। बाइक को फुल चार्ज करने में 6 घंटे का वक्त लगता है। यूट्यूब और डिस्कवरी चैनल देखकर दोनों भाइयों ने बाइक को मॉडिफाइ करना सीखा है। आरा शहर के जमीरा गांव के रहने वाले अरविंद शर्मा और सोनू शर्मा की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। ने अरविंद कॉमर्स से ग्रेजुशन किया है, सोनू ने साइंस से इंटर तक की पढ़ाई की है।
अरविंद और सोनू अपने पिता राज कुमार शर्मा के साथ ही लोहे का टूल्स बनाने का काम करते थे। दोनों भाइयों ने मिलकर चार महीने पहले अपना स्टार्टअप शुरू किया। उनका प्रयोग कामयाब रहा, उनकी बाइक की चर्चा पूरे ज़िले में होने लगी। दोनों भाई को अब बाइक मॉडिफाई के ऑर्डर भी आने लगे हैं। अरविंद शर्मा ने कहा कि पुरानी बाइक के इंजन से बाद धुआं निकलने लगता है, इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बाज़ारों में इलेक्ट्रिक बाइक बहुत महंगी है। इसी सब को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने पुरानी बाइक से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का सोचा। दोनों भाइयों ने पहले अपनी बाइक मॉडिफाई करके देखा, यह कामयाब रहा।
सोनू शर्मा ने बताया कि पुरानी बाइक से पेट्रोल इंजन और उससे जुड़े सभी टूल्स को हटा दिया। 48 वोल्ट की बैटरी और उतने ही पॉवर का मोटर लगाकर इलेक्ट्रिक बाइक बनाया। नार्मल बैटरी वाली बाइक 50 किलोमीटर तक एवरेज देती है। यह 6 घंटे में चार्ज होता है, लिथियम बैटरी का इस्तेमाल करने पर स्पीड और माइलेज भी बढ़ेगा। तीन घंटे में फुल चार्ज भी हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बाइक में बैटरी, मोटर कंट्रोलर, चार्जर की गारंटी भी वह लोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से बड़ा स्टार्टअप नहीं किया है। लेकिन लोग उनके पास बाइक मॉडिफाई करने का ऑर्डर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: 10वीं पास ये छात्र किसी Scientist से नहीं हैं कम, छोटी सी उम्र में कमाल ही कर दिया












Click it and Unblock the Notifications