छठ पर घाट के खतरे को बताएगा ये ऐप, Google Play Store पर देखिए
तो इस ऐप में घाटों का नक्शा भी उपलब्ध है, वहीं किस घाट पर कहां पार्किंग है और घाटों की दूरी की जानकारी भी मिलेगी। ऐप के माध्यम से ऑडियो मैसेज से घाटों पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पटना। फेस्टिवल के मौके पर हादसे को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार अनोखी तैयारी की है। पिछले कई बार से छठ पर्व को लेकर हो रहे हादसे को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने एक मोबाइल ऐप बनाया है जो खतरनाक घाटों के बारे में लोगों को पहले से आगाह करेगा। ये मोबाइल ऐप छठ व्रतियों के लिए पिछले साल ही लॉन्च किया गया था पर इस साल अपग्रेड किया गया है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑडियो मैसेज से घाटों पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और ये बताया जाएगा कि कौन सा घाट कितना सुरक्षित है। ये ऐप पटना छठ पर्व के नाम से Google Play Store पर भी उपलब्ध है। जिसे लोग आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। तो इस ऐप में घाटों का नक्शा भी उपलब्ध है वहीं किस घाट पर कहां पार्किंग है और घाटों की दूरी की जानकारी भी मिलेगी। अशोक राजपथ और घाट पार्किंग से घाटों की दूरी की जानकारी के साथ-साथ ये उस इलाके के अधिकारियों के नंबर के बारे में भी बताएगा।

इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए पटना के जिला अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि छठ व्रत मोबाइल ऐप से पटना के पूरे घाटों की जानकारी छठ व्रतियों को मिलेगी। कौन सा घाट कितना सुरक्षित है ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए जानेंगे। छठ पर्व पर किस तरह प्रशासन की तैयारी के साथ-साथ मोबाइल घाटों के जोनल इंचार्ज का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है। घाटों पर प्रतिनियुक्त दंड अधिकारी, चिकित्सा दल और अन्य विभागीय कर्मियों के संबंध में भी जानकारी मिलेगी।
आपको बता दें कि पहली बार बिहार के छठ व्रती जीपीएस नेविगेशन सुविधा का लाभ उठाएंगे और घाटों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ खतरनाक घाटों के बारे में पहले से जानेंगे। ऐप पर छठ पूजा से संबंधित वीडियो गाने भी अपलोड किए गए हैं तो मोबाइल ऐप पर फीडबैक देने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा व्यवस्था सहित विद्युत विभाग, नगर निगम और बुडको से संबंधित पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी लोगों को आसानी से मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications