सोनिया गांधी से मिलेंगे नीतीश-लालू, RJD सुप्रीमो बोले- अमित शाह परेशान, इधर-उधर भाग रहे

बिहार के पूर्व CM लालू यादव से सियासी ताल ठोकी है। उन्होंने कहा, 2024 में मोदी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। बकौल लालू, परेशान अमित शाह इधर-उधर भाग रहे हैं। amit shah lalu yadav nitish kumar sonia gandhi meeting uproot modi

नई दिल्ली, 24 सितंबर : बिहार में सियासी उलटफेर के बाद माना जा रहा है की नीतीश कुमार समेत अन्य विपक्षी नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और भाजपा विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनौती पेश करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली दौरे पर विपक्षी नेताओं से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को भी इसी संदर्भ में देखा गया। अब बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वे नीतीश के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

amit shah lalu yadav nitish kumar sonia

मोदी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे

लालू ने विपक्षी एकता की दिशा में हो रही पहल को लेकर एक सवाल पर कहा, "नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।" जब लालू से पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे ? इस पर उन्होंने कहा, "हाँ, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की ज़रूरत है?"

परेशान अमित शाह भाग रहे हैं

दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, अमित शाह परेशान हैं। बिहार में भाजपा की सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा, अमित शाह इधर-उधर भाग रहे हैं।

गुजरात में जंगल राज !

भाजपा पर ध्यान भटकाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा, शाह "जंगल राज" और बाकी मुद्दों का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, शाह को बताना चाहिए कि गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया ? बकौल लालू, जब अमित शाह गुजरात में थे, वहां वे जंगल राज जैसे हालात थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+