अमेरिकन सिंगर का आरती 'ॐ जय जगदीश हरे', और 'आई लव यू भारत', नीतीश के 'सेक्स ज्ञान' पर...
American Singer Arti Song: पिछले कुछ वर्षों से भारतीय संस्कृति और राजनीति दोनों का दुनिया में कद बढ़ा है। यह भी ख़ास बात है जब दुनिया में अमिरिकी नागरिकता लेने की होड़ मची हो, उस वक्त भारतीय नागरिकता लेने में, स्टारर क्रिकेटर राशिद खान और टॉप अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन जैसी शख्सियत रुचि लेते दिखाई देते हैं।
मैरी मिलबेन को ऐसा लगता है, कि जैसे भारतीय राजनीति को पल-पल देख रही हैं। पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विधानसभा में अभद्र सेक्स ज्ञान पर भी, मैरी भड़क गईं थी। यहां तक कि उन्होंने कह दिया था की नीतीश को इस सम्मानित पद पर रहने का कोई हक नहीं हैं। अगर वह भारतीय नगारिक होती तो नीतीश के खिलाफ चुनाव लड़कर चुनौती देतीं।

अब मैरी मिलबेन का एक बहुत ही सुरीला और ख़ूबसूरता वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे उन्होंने अपने एक्स (ट्वीटर हैंडल) पर शेयर किया है। इस वीडियो में मैरी भारतीय परिधान में बेहद सालीन और सुदंर लग रही है। उन्होंने 'ॐ जय जगदीश हरे' आरती को अपने सुरीले अंदाज़ में रिकॉर्ड किया है।
Recommended Video
वीडियो के साथ मैसेज में मैरी बताती हैं, कि कैसे 2020 का वह दौर, जब पूरी दुनिया अंधेरे में थी। इससे उनका आशय 2020 में कोरोना महामारी के दौर से जोड़कर देखा जा रहा है। कहती हैं कि दिवाली ने उन्हें शांति और आशा की प्रेरणा दी। मैरी ने भारतीय अमरिकी कम्युनिटी और पूरी दुनिया भारतीय समुदाय को अपनी इस परफटर्मेंस के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।
भारत में जहां पिछले दिनों देश के नाम इंडिया और भारत को लेकर राजनीतिक अखाड़ा तैयार हो गया था। वहीं मैरी लिखती हैं आई लव यू #Bharat। इससे यह लगता है कि मैरी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसक हैं और भारतीय संस्कृति के मूल का महत्व जानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications