वैशाली में लड़की को जलाने के मामले पर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा
किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार के वैशाली जिला में लड़की को जिंदा जला देने की अमानवीय घटना की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने का मांग की है। साथ ही मृतिका के परिजनों को बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया है।

Recommended Video
AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने चुड़ीपट्टी स्थित AIMIM पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि वैशाली जिले की लड़की जिसने अपने ऊपर भद्दी-भद्दी टिपण्णी एवं छेड़खानी का विरोध किया तो दो बदमाशों सतीश कुमार एवं चंदन कुमार ने बड़ी बेरहमी से बीच सड़क पर उस लड़की पर मिट्टी तेल डाल कर जला दिया।
इसके बाद बगल के एक कुएं में फेंक दिया। इस अमानवीय एवं जघन्य अपराध की AIMIM घोर निंदा करती है । सरकार से मांग करती है कि अपराधियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उन पर त्वरित मुकदमा (speedy trial) चला कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि AIMIM, पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पार्टी के प्रतिनिधि लगातार जिला के SP, DSP एवं DM पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाये हुये है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस घटना को लगभग दो सप्ताह हो चुका है। बिहार सरकार एवं पुलिस अभी तक किसी भी प्रकार की मुस्तैदी नहीं दिखा रही है। अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गुलशन आरा (काल्पनिक नाम) की माँ अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिये धरने पर बैठी हुई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार फांसीवादी संगठन के साथ मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित करने में नाकाम साबित हो रही है। कहां गया सरकार का झूठा नारा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ? आज बिहार ही नहीं पूरे देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है।
मजलिस, बिहार केवल सीमांचल ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में गरीबों, मजदूरों, मजलूमों, बेसहारों, दलितों, पिछड़ों एवं वंचितों की आवाज है और अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने के लिये वचनबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications