बिहारः 90 हजार सरकारी स्कूलों में आपदा प्रबंधन का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
पटना। बिहार की नीतीश सरकार राज्य के 90 हजार सरकारी विद्यालयों में आपदा प्रबंधन का पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी में जुटी हुई है। सभी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र को अनिवार्य कर दिया गया है और इसके लिए 20 हजार रुपये तक खर्च करनेका प्रावधान है। वहीं सीएम विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहक एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्कूल सुरक्षा गाइडलाइन का लेखन, जागरुकता, विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाएं और मॉक ड्रील का आयोजन भी कराया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों और शिक्षकों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया है। विभाग की तरफ से जिन विद्यालयों में आपदा प्रबंधन समितियों का गठना नहीं हुआ है उन विद्यालयों में आगामी 31 जनवरी तक समितियों का गठन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। नए सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यालय में अग्निशमन यंत्र का इंतजाम अनिवार्य किया गया है।
वर्तमान समय में प्रदेश के 34 फीसद सरकारी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र नहीं है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में सुरक्षा इंतजाम के लिए गाइडलाइन भी तैयार की है, जिसे लागू कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार हर हफ्ते विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि किसी तरह की प्राकृतिक आपदा या घटना होने पर सुरक्षित बचाव की जानकारी पहले से हो।
विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम को सबी विद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू कराने और आपदा प्रबंधन समितियों के गठन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही अलर्ट हैं। पूर्व में उनके द्वारा चलाए गए कई अभियान को उन्होंने पूरा करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications