Bihar News: मुख्यमंत्री से भी ऊपर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव! केके पाठक ने नहीं बदला फ़ैसला
KK Pathak News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार महागठबंधन के नेता शिक्षा विभाग द्वारा लिये जा रहे फ़ैसले के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार पर हमलवार है। मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बदलाव की बता कही थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के टाइम टेबल में बदलाव किया जाएगा। स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया नुक्स निकाल दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयाने के बाद भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव नहीं किया गया है। शिक्ष विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के लेटर ने एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी लेटर में स्कूल की टाइमिंग 10 बजे से शाम 4 बजे तक करने का आदेश दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसके उलट ही नज़ारा देखने को मिला। केके पाठक ने आदेश दिया है कि सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हाज़िरी बनाया जाएगा। छात्रों को 9 बजे ही स्कूलो आना पड़ेगा। स्कूल टाइमिंग 10 से 4 बजे तक ही रहेगी, लेकिन सुबह 8.30 बजे तक स्कूल का गेट खुल जाना चाहिए।
9 बजे से 1 मिनट की भी देरी होने पर शिक्षक ग़ैर हाज़िर पाये गए तो उनकी सैलरी में कटौती की जाएगी। नये आदेश के शाम 4 बजे से 5 बजे तक बच्चों के लिए 'मिशन दक्ष और स्पेशल क्लासेज़' चलाई जाएगी
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के इस आदेश के बाद सत्ताधारी दल ने तो नाराज़गी ज़ाहिर की ही है। वहीं राजद नेताओं ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके साथ ही शिक्षक संगठनों ने भी केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications